मंडूर भस्म
मंडूर भस्म एक आयुर्वेदिक औषधि है जो मंडूर अर्थात जंग लगे हुए पुराने लोहे से बनाई जाती है । यह भस्म यकृत अर्थात लीवर एवं तिल्ली के रोगों में बहुत ही अच्छा फायदा पहुंचाती है| आयुर्वेद के अनुसार जो लोहा कई वर्षो तक जमींन के निचे दबा रहता है तो वह मंडूर बन जाता है| आयुर्वेद में पुराने मंडूर को बहुत अच्छा माना जाता है| आयुर्वेद में 100 साल पुराने मंडूर को ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता है । यदि मंडूर 80 वर्ष पुराना हो तो भी उसे प्रयोग में किया जा सकता है लेकिन 60 वर्ष से कम उम्र के मंडोर को विष तुल्य माना जाता है तथा इसकी भस्म नहीं बनाई जाती है। मंडूर भस्म के फायदे: यकृत विकारों की यह प्रसिद्ध औषधि है, खून की कमी ,पीलिया अर्श, शरीर की सूजन एवं उससे जुड़ी समस्याओं में उपयोगी। भूख ना लगना, सामान्य कमजोरी, प्लीहा वृद्धि बेचैनी जैसी समस्या के लिए यह उपयोगी औषधि है| महिलाओं के मासिक धर्म की गड़बड़ी एवं मासिक धर्म का बिल्कुल ना होना जैसी समस्या में फायदा मिलता है। मंडूर भस्म की एक निश्चित मात्रा एक माह तक इस्तेमाल करने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। मंडूर भस्म के घटक द्रव्य:...