लोध्रासव
खून रोकने के लिए कुटजारिष्ट या कुटजावलेह दिया जाता है पर एक समय आने पर यह काम करना बंद कर देती है | प्रदरांतक रस और रक्तस्तम्भन वटी अगर असवों के साथ लगाई जाये तो अच्छा काम करती है | वैसे तो रस तेजी से काम करते है परन्तु वैद्य ही बताएगा की कितनी मात्रा लेनी है और कब लेनी है | लोध्रासव -अवयव इसमें लोध्र के अलावा 25 ओर जड़ी बूटियां पड़ी है जैसे कचूर , बड़ी इलायची, विडंग, त्रिफला, अजवाइन, चित्रक, धातकी पुष्प इंद्रायण, कुटकी ,भृंगराज , नागकेशर ,इन्द्रजौ ,पाठा ,अतीस ,कूठ ,पिप्पलामुल ,तगर ,चिरायता ,,सुपारी ,फूलप्रियंगु , चव्य ,मूर्वा ,पोहकरमूल ,कचूर ,लाध एवं गुड़ इत्यादि खून आना यह कफ से भी लड़ता है और पित्त से भी कफ का मतलब मल में आव आना ,खून का आना (पित्त ) चाहे वो बवासीर का खून हो या संग्रहणी का अगर खून पहले आ रहा है और मल बाद में तो मतलब की खून गुदा द्वार के आस पास से आ रहा है | यदि खून बाद में आ रहा और मल पहले से मतलब की अंदर से खून आ रहा | अगर मल के अंदर मिला जुला काला रंग बनाकर आये ,तो समझ लो की जखम थोड़ा दूर ...