टंकण भस्म | Tankan Bhasam
टंकण भस्म (सुहागा) एक निस्तापित आयुर्वेदिक यौगिक है जिसका निर्माण सुहागा पाउडर से किया जाता है। आयुर्वेद में टंकण भस्म का उपयोग बलगम वाली खांसी, श्वास सम्बन्धी विकारों, घरघराहट वाली ब्रोंकाइटिस, पेट दर्द, कष्टार्तव, बालों में रूसी, दुर्गन्ध युक्त श्वास और दुर्गन्धयुक्त मूत्र के उपचार के लिए किया जाता है। घटक द्रव्य (संरचना) टंकण भस्म का एकमात्र घटक सुहागा है। रासायनिक संरचना रासायनिक रूप से, सुहागा का रासायनिक सूत्र Na2B4O7·10H2O है। इसे डाईसोडियम टेट्राबोरेट (disodium tetraborate) या सोडियम टेट्राबोरेट (sodium tetraborate) भी कहा जाता है। टंकण भस्म सुहागा का परिवर्तित रूप है। औषधीय गुण कफोत्सारक – प्रमुख गुण दाह नाशक वातहर पाचन उत्तेजक मूत्रल आर्तवजनक आक्षेपनाशक वसा दाहक रोगाणुरोधी – यह क्रिया मूत्र संक्रमणों में प्रकट होती है आयुर्वेदिक गुण रस कटु, लवण गुण लघु, रूक्ष, तीक्ष्ण वीर्य ऊष्ण विपाक कटु दोष कर्म (विकारों पर प्रभाव) कफ (Kapha) और वात (Vata) को शांत करता है चिकित्सीय प्रभाव – प्रभाव कफोत्सारक अंगों पर प्रभाव फेफड़े, गर्भाशय, पेट, मूत्राशय चिकित्सीय संकेत बल...