Posts

Showing posts from February, 2023

बालचातुर्भद्र रस

यह चार औषधियों का मिश्रण है | बालचातुर्भद्र रस का अर्थ है बाल ->, चातु-->चार ,र्भद्र->भला करने वाला    नागरमोथा  छोटी पीपल अतीस काकड़ा सिंगी   बलरोगाधिकार भेषज  रत्नावली में इसका वर्णन है |  बालकों के बुखार, अतिसार (Diarrhoea), खांसी और उल्टी में इसका प्रयोग की जानेवाली औषधि है बालचातुर्भद्र रस। इसे छोटे बच्चों को आधा से एक ग्राम तक तथा बड़ी आयु के रोगियों को 2 से 3 ग्राम तक शहद, आर्द्रक स्वरस तथा तुलसी स्वरस के साथ देना चाहिये। अतीस बालकों के लिये एक हितकर औषधि है, काकड़ा सिंगी बच्चों के लिये हितकारी और खांसी नाशक है। नागरमोथा शीतवीर्य, अग्निदिपक तथा पाचक है। छोटी पीपल अग्नि को प्रदीप्त करने वाली, वीर्यवर्धक, रसायन, थोड़ी गरम, वात और कफ को नष्ट करने वाली है। इनमें से कोई भी औषधि बालकों के लिये हानिकारक नहीं है। इन सब औषधियों के योग से बालचातुर्भद्र चूर्ण (Balchaturbhadra Churna) अग्नि दीपक, खांसी, अतिसार और बुखार को ठीक करनेवाली औषधि है । इसका सेवन मधु के साथ करवाना है, इसका उपयोग 8 रत्ती तक करना चाहिए सुबह शाम 8-8 रत्ती ले सकते हैं  अतिसार...

कुछ आयुर्वेदिक चूर्ण :-

  आयुर्वेद के कुछ महत्वपूर्ण व कारगर चूर्ण की जानकारी दी जा रही है, जरुरत के हिसाब से इन्हें घर पर रखिये, क्योंकि आपातकाल में अन्य परिस्तिथतियों में हमारे दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी हैं। अश्वगन्धादि चूर्ण :- ०००००००००००० धातु पौष्टिक, दिमाग की कमजोरी, प्रमेह, शक्तिवर्द्धक, वीर्य-वर्द्धक, पौष्टिक तथा बाजीकर, शरीर की झुर्रियों को दूर करता है। मात्रा 5 से 10 ग्राम प्रातः व सायं दूध के साथ। अविपित्तकर चूर्ण :- ००००००००००००० अम्लपित्त की सर्वोत्तम दवा। छाती और गले की जलन, खट्टी डकारें, कब्जियत आदि पित्त रोगों के सभी उपद्रव इससे शांत होते हैं। मात्रा 3 से 6 ग्राम पानी के साथ। आमलकी रसायन चूर्ण :- ०००००००००००००००० पौष्टिक, पित्त नाशक व रसायन है। नियमित सेवन से शरीर व इन्द्रियां दृढ़ होती हैं। मात्रा 3 ग्राम प्रातः व सायं पानी के साथ। जातिफलादि चूर्ण :- ०००००००००००० अतिसार, संग्रहणी, पेट में मरोड़, अरुचि, अपचन, मंदाग्नि, वात-कफ तथा सर्दी-जुकाम को नष्ट करता है। मात्रा 1.5 से 3 ग्राम शहद से। दाडिमाष्टक चूर्ण :- ०००००००००००० स्वादिष्ट एवं रुचिवर्द्धक। अजीर्ण, अग्निमांद्य, अरुचि गुल्म, संग्रहण...

योगराज गूगल

  योगराज गूगल मेटाबॉलिज्म को तेज करती है यानी जिनको खाना खाकर पचता नहीं है, पेट फूलता है|  महिलाओं को यह दिक्कत ज्यादा होती है bloating होती है और वही आगे जाकर दर्द बन  जाती है जिसे डॉक्टर गठिया बोलते हैं|   कभी हाथ में दर्द होना, कभी टांगों में दर्द आना, cramps पड़ जाना , Muscle  खिंच जाना | stiffness आ जाना   पुरुषों को भी दे सकते हैं बच्चों को भी दे सकते हैं और बुजुर्गों को भी दे सकते हैं  यह त्रिदोष नाशक है यानि वात पित्त कफ तीनों पर काम करती है|  बीमारी के साथ इसका अनुपान  बदलना होता है, मतलब किस चीज के साथ कैसे लेनी है|   किसी को सिर दर्द रहता है तो इसे सुबह खाने के 1 घंटे बाद दूध के साथ ले सकते हैं यह Nerves ,brain को बल देगी अगर किसी को ब्राह्मी वटी  से सिर दर्द बंद नहीं होता तो उसके साथ योगराज गुग्गुल लगा दो  अगर किसी के शरीर ढल गया है, शरीर में ताकत नहीं रही है डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द रहता है, घुटनों में दर्द हो गई, शरीर बेजान हो गए उसके लिए बहुत उपयोगी है,  अगर पतला आ...

सदैव युवा रखने वाला, शरीर का पूरा कायाकल्प करने वाला सदाबहार चूर्ण।

  आज बढ़ते हुए तनाव, मानसिक थकान, चिंता, शारीरिक रोग ये सब असमय ही इंसान को बूढा बना देती हैं। भरी जवानी में इंसान बूढा नज़र आने लगता हैं। अगर आप अपना योवन कायम रखना चाहते हैं तो आपको यथासंभव तनाव, चिंता को त्यागना होगा। कहा भी जाता हैं के चिंता से बड़ा कोई शारीरिक शत्रु नहीं हैं। योग करे, ध्यान करे, दोस्तों से मिले, बच्चो और बुज़ुर्गो के साथ समय बिताये, किसी क्लब का सदस्य बनिए, हफ्ते में एक दिन गौशाला जाइए, किसी गरीब को खाना खिलाये। इस से आपकी तनाव और चिंता भाग जाएगी। इसके साथ हम आज आपको बताने जा रहे हैं आयुर्वेद के एक ऐसे सदाबहार चूर्ण के बारे में जिसको खा कर आप सदा अपने आप को जवान और तंदुरुस्त महसूस करेंगे। बस इसको अपने दैनिक जीवन में शामिल करे। आइये जाने इसको घर पर बनाने की विधि। सामग्री। 1. सूखे आंवले का चूर्ण 2. काले तिल (साफ़ कर के) इसका चूर्ण। 3. भृंगराज (भांगरा) का चूर्ण। 4. गोखरू का चूर्ण। पहले ये सब 100 – 100 ग्राम की मात्रा में ले कर मिला लीजिये, फिर इस में 400 ग्राम पीसी हुयी मिश्री मिला लीजिये। तत्पश्चात इसमें 100 ग्राम शुद्ध देशी गौ घृत (गाय का घी) मिला लीजिये और आखिर में...

बलारिष्ट

 bones degeneration  muscles degeneration  nerves degeneration  की वजह से दर्द होता है या शरीर में वायु होती है |  इन दोनों को बलारिष्ट सही करता है |  मुख्य घटक हैं  बाला  लौंग गुड़  उशिरा इलायची  अश्वगंधा गोखरू प्रसारनी रसना अरंड क्षीरकाकोली धातकी यह शरीर को ताकत देगी ,या जिनकी bones ,muscles ,nerves कमजोर हो गयी तो यह उसे ताकत देगी |  अगर पुरुषों में धातु की दिक्कत है और शरीर को दोबारा खड़ा करना चाहते है तो वो इसे ले |  कुछ महिलाओं को डॉक्टर बोल देते है की conceive नहीं हो रहा ,कारण नहीं पता ,हाथ पैर ठन्डे रहते है ,वो इसे ले |  वात रोगों में काम करता है |  साँस चढ़ता है ,गले की खराश ,धुल मिटटी से एलर्जी ,छोटी मोटी खांसी सही न होना में उपयोगी है ,यह छोटे मोटे कफ के रोग भी सही करता है |  इसे बुजुर्ग लोग भी ले सकते है ,यह अपने आप हजम हो जाती है |  इसे बुजुर्ग लोग भी ले सकते है ,यह अपने आप हजम हो जाती है |   इसके अंदर हल्की सी अल्कोहल होती है जिससे खाना हजम हो जाता है |  जिनको पक्षाघात हो जाता है य...