त्रिभुवन कीर्ति रस
योग रत्नाकर यह एक खरल रसायन , जो सभी रसायनों को खरल करके बनायी जाती है | हिंगुल - एक भाग वत्सनाभ -एक भाग त्रिकटु -एक भाग टंकण -एक भाग पीपलामूल -एक भाग तुलसी स्वरस अदरक स्वरस धतूरा पत्र रस तीनों की तीन तीन भावना दी जाती है हिंगुल कफघन, शोफहर, आमविषपाचक है | आम विष को खत्म करता है , मतलब जब खाना पचा न हो और विष के रूप में फालतू का कफ खत्म करती है | अगर शरीर में सूजन आ गई हो ,जो यह काम करता है ,शौथ को रस धातु की बीमारी कही गई है | जो रस धातु है उसका मल क्या है ? कफ इसको आयुर्वेद में आमविष खत्म करने वाला योगवाहि कहा गया है | इसको कृमिघ्न कहा गया है ,अर्थात शरीर में कहीं भी कृमि है पेट में ,मल द्वार में तो उसपर काम करता है | वचनाग कफघन वात शामक शोफ़हर आमपाचक योगवाहि वात या कफ के कारण हुए दर्द को नियंत्रित करता है | टंकण विषनाशक आमनाशक वचनाग मारन कफघन वचनाग एक विष है उसके दुष्प्रभाव को निष्क्रिय करने के लिए इसे...