Posts

Showing posts from March, 2024

खदिरादि वटी

 जब खांसी बंद हो गयी तो लवंगादि वटी बंद करनी है , खदिरादि वटी गला बैठ गया ,आवाज नहीं निकल रही ,गला भारी हो गया ,अंदर से चिपक गया ,खुल नहीं रहा | गला जाम हो गया ,दाने पड़ गए मुँह के अंदर  ,तब हम खदिरादि वटी देते है | 

लवंगादि वटी

 लवंगादि वटी अगर इसकी बात करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि इसमें लवंग है और लौंग के साथ कुछ और चीज भी जैसे मुलेठी है इसके साथ कपूर है और कत्था भी है कत्था जो पान में लगाते है ,यह  खून साफ करता है और गला भी साफ़ करता है | लवंगादि  खांसी के लिए बहुत अच्छी होती है | लवंगादि वटी न गरम है न ठंडी है | खांसी की दवाई एक दम एक साथ नहीं लेनी चाहिए दिन में 4 -5 बार चाहिए ,खाली पेट नहीं लेनी चाहिए ,गर्मी पड़ जाएगी | यह खांसी के लिए बहुत अच्छी है |  लवंगादि वटी हिचकी में दे दो ,खांसी में दे दो ,बलगम में दे दो ,कफ जमा हुआ है ,पिघला हुआ है,निकल रहा है ,नहीं निकल रहा है सब में लवंगादि  चल जाएगी | बच्चे को थोड़ा थोड़ा तोड़ कर दे सकते है | जिनको बार बार गले में इन्फेक्शन हो जाता है उनके लिए बहुत अच्छा है (जैसे कुछ बहार खट्टा वगैरह खा लिया )

चंदनासव

 चन्दनसाव एक असव है इसका हम काढ़ा नहीं बनाते , सारे द्रव्यों को पानी में डालकर fermentation के लिए रख देते है | भैषज रत्नावली में इसे प्रमेह रोगाधिकार में उपयोग के लिए बताया है |  घटक द्रव्य  सफ़ेद चंदन 40  ग्राम  उशीर 40  ग्राम  कुटकी 40  ग्राम  रक्त चन्दन 40  ग्राम  सुगंधबाला 40  ग्राम  गम्भारी 40  ग्राम  नागरमोथा 40  ग्राम  बरगद की छाल 40  ग्राम  पीपल की छाल 40  ग्राम  रास्ना 40  ग्राम  मुलेठी 40  ग्राम  पित्तपापड़ा /पर्पट 40  ग्राम  कांचनारत्वक 40  ग्राम  मोचरस 40  ग्राम  आम्रत्वक 40  ग्राम  पद्मकाष्ठ 40  ग्राम  मंजिष्ठ 40  ग्राम  पाठा 40  ग्राम  चिरायता 40  ग्राम  प्रियंगपुष्प 40  ग्राम  लोध्रत्वक 40  ग्राम  नीलकमल पुष्प 40  ग्राम  द्राक्षा 800 ग्राम धातकी पुष्प 640 ग्राम गुड 2.4 किलो  शक्कर 2-6.5 किलो ज्यादा शक्कर डालने से ये ज्यादा दिन तक टिका रह...