लोध्रासव
- खून रोकने के लिए कुटजारिष्ट या कुटजावलेह दिया जाता है पर एक समय आने पर यह काम करना बंद कर देती है |
- प्रदरांतक रस और रक्तस्तम्भन वटी अगर असवों के साथ लगाई जाये तो अच्छा काम करती है |
- वैसे तो रस तेजी से काम करते है परन्तु वैद्य ही बताएगा की कितनी मात्रा लेनी है और कब लेनी है |
लोध्रासव -अवयव
- इसमें लोध्र के अलावा 25 ओर जड़ी बूटियां पड़ी है जैसे कचूर , बड़ी इलायची, विडंग, त्रिफला, अजवाइन, चित्रक, धातकी पुष्प इंद्रायण, कुटकी ,भृंगराज , नागकेशर ,इन्द्रजौ ,पाठा ,अतीस ,कूठ ,पिप्पलामुल ,तगर ,चिरायता ,,सुपारी ,फूलप्रियंगु , चव्य ,मूर्वा ,पोहकरमूल ,कचूर ,लाध एवं गुड़ इत्यादि
खून आना
- यह कफ से भी लड़ता है और पित्त से भी
- कफ का मतलब मल में आव आना ,खून का आना (पित्त )
- चाहे वो बवासीर का खून हो या संग्रहणी का
- अगर खून पहले आ रहा है और मल बाद में तो मतलब की खून गुदा द्वार के आस पास से आ रहा है |
- यदि खून बाद में आ रहा और मल पहले से मतलब की अंदर से खून आ रहा |
- अगर मल के अंदर मिला जुला काला रंग बनाकर आये ,तो समझ लो की जखम थोड़ा दूर है |
- अगर ताजा खून आये तो समझे की पास ही खून leak हो रहा है |
- जख्म कहीं भी हो लोध्रासव काम करेगा |
- यदि मल के अंदर मिला जुला कर काला रंग का खून आ रहा है तो समझ लो की खून थोड़ा भीतर है |
उपयोग
- खून आने से आयी खून की कमी और कमजोरी में सहायक
- काफी बार पेट में कीड़े होते है और आंतों को काट देते है |
- पेट से गुड़गुड़ की आवाज़ आना
- आँतों का शिथिल पड़ जाना जैसे खाना खाया और साथ की साथ निकल जाना
- पेशाब की जलन
- बार बार या अधिक मात्रा में बूंद बूंद पेशाब होना |
- मूत्राशय का दर्द
- पेशाब की नली की सूजन
- धातुस्राव होना -विशेषकर स्वप्नवस्था में
- कफ
- खांसी
- चक्कर आना
- संग्रहणी
- अरुचि
- पाण्डु रोग
- यह आसव पाचक ,रक्त को शुद्ध करने वाला तथा कब्जियत (बद्धकोष्ठथा ) नाशक है |
- इसके सेवन से स्त्रियों के रजोविकार नष्ट होते है और गर्भाशय को बल मिलता है ,अतः स्त्रियों के लिए बहुत उपयोगी है |
- इस आसव का उपयोग प्रमेह ,शुक्रमेह तथा रक्तप्रदरादि रोगों में विशेष्यता किया जाता है क्योंकि इसका असर वृक्क (मूत्रपिंड ), गर्भाशय और यकृत पर विशेष होता है |
- रक्तप्रदर में अरविन्दासव और सरस्वतारिष्ट अथवा उशीरासव या अशोकारिष्ट के साथ देने से बहुत शीघ्र लाभ होता है |
Comments
Post a Comment