अविपत्तिकर चूर्ण
जब गैस बहुत ज्यादा चढ़ जाती है ,बहुत ज्यादा पित्त बढ़ जाता है तो कभी कभी वह fatal condition में भी ला सकता है और रक्त वाहिनी फट जाती है |
जब किसी कारण से अपान वायु नहीं निकल पाती , पाचन क्रिया खराब हो जाती है तो बहुत सारी दिक्कत हो जाती है मतलब विपत्ति रहती है उदावर्त जैसी स्थिति होती है या फिर हृदयाघात आ जाता है यह सब विपत्तियां है और इन सब को दूर करता है अविपत्तिकर चूर्ण
भेषज रत्नावली एक दिव्य ग्रन्थ है ,इसको कलकत्ता के एक वैद्य गोविन्द दास सेन जी ने लिखा है | भेषज रत्नावली ग्रंथ में अम्लपित्त रोगाधिकार में अविपत्तिकर चूर्ण के बारे में बताया है
- त्रिफला
- त्रिकटु
- मुस्ता
- विड नमक
- वाय विडंग
- छोटी इलायची
- तेज पत्ता
इन सबको 1 -1 तोला लेकर इसमें 1 तोला लौंग का चूर्ण मिलाना है |
- निशोत्तर 44 तोला
निशोत्तर सुख विरेचन में बहुत अच्छा द्रव्य है |
खांड को 66 तोला लेना है |
इन सब को मिला लेना है और रोगी को 1 चम्मच से 4 चम्मच देना है |
इसके सेवन से अम्लपित्त की बीमारी दूर होती है|
रोगाधिकार
- कब्ज या मलबद्धता दूर होती है |
- मूत्रबद्धता यानि पेशाब अच्छे से नहीं आता तो वो सही हो जाता है |
- मंदाग्नि
- प्रमेह रोग
- अर्श रोग
त्रिकटु बहुत अच्छा दीपन पाचन करता है त्रिकटु में काली मिर्च, पिप्पली और सौंठ होती है
- पिप्पली बहुत अच्छा दीपन पाचन करती है
- सौंठ दीपन पाचन करती है और ग्राही है अग्नि प्रदीप्त करती है और वृष्य है |
- त्रिफला रसायन रहता है और एंटीबायोटिक भी होता है
- काली मिर्च प्रमार्थी द्रव्य है ,आम का पाचन करती है ,धातु अग्नि को बढ़ाती है |
- त्रिफला में जो आमलकी और हरीतकी है वह अम्लपित्त का क्षमन करता है
- मुसता आम का पाचन करता है |
- विड नमक दीपन पाचन करता है और स्रोतस के अवरोध को खोल देती है |
- नमक संघात का भेदन करती है और दोषों का विलयन करती है |
- वाय विडंग कृमि घन है और दीपन पाचन करता है|
- छोटी इलायची है जो दीपन पाचन करती है और पित्त का शमन करती है
- तेजपत्ता दीपन पाचन करता है
- लवंग है वह दीपन पाचन करती है
- यह दवाइयां क्या करती हैं जब साम पित्त या अम्लपित्त रहता है तो उष्णता, तीक्षणता बहुत ज्यादा बड़ी रहती है
- उष्णता, तीक्षणता को कम करने के लिए खांड का उपयोग किया है ,खांड पित्त का क्षमन करता है |
- निशोत्तर का उपयोग किया है ,यह पित्त को बाहर निकाळ देता है (पेट साफ़ करवा के )
- पेट साफ़ हो रहा है तो कब्ज या मलबंधता सही हो जाएगी |
- चिपके हुए मल को बाहर निकालने के लिए निशोत्तर है ,विड नमक है ,त्रिकटु है | मल का पाचन होकर पूरी तरह से साफ़ हो जाता है | रुकी हुई वायु भी निकल जाती है |
- मूत्र बंधता भी सही हो जाती है ,यह अपान वायु को अनुलोमित करता है | जब अपान वायु गुदा मार्ग से निकलती है तो उसका प्रभाव मूत्र मार्ग में भी होता है |
- इसमें कोई मूत्रल दवा नहीं है ,त्रिकटु ,तेजपत्र ,लवंग मूत्रवाह स्त्रोतस को खोल देता है। इससे जोर से पेशाब आता है और मूत्र बद्धता को सही करता है |
- मंदाग्नि को सही करता है
- मुस्ता आम का पाचन करता है |
- त्रिकटु अग्नि को बढ़ाता है |
- पेट को साफ़ करके आकाश तत्व को प्रस्थापित करता है ,पेट साफ़ करता है ,भूख बढ़ाता है |
प्रमेह -अविल मूत्रता ,बहुमूत्रता
- धातुअग्नि मंद रहती है ,मूत्र गंदा आता है और बहुत मात्रा में आता है |
- कफ धातु बढ़ने से जो भी जलीय धातुएं है जैसे मेध ,मास ,रक्त ,शुक्र ,ओज दूषित हो जाता है | कलेद बहुत ज्यादा बनता है |
- अगर बाढ़ आती है तो बांध का पानी छोड़ देते है ,तो वह बाहर निकल जाता है ऐसे ही जब प्रमेह रोग में अविपत्तिकर चूर्ण देते है तो पूरा कलेद या पानी निकाल देगा | filtration करेगा ,पेशाब अच्छे से आने लगेगा | पेट भी अच्छे से साफ़ होने लगेगा ,मूत्र भी अच्छे से आएगा |
- इससे जो धातु में शिथिलता आ गयी है ,कलेद हो गया है तो सही हो जायेगा | धातु में शिथिलता है ,धातुअग्नि मंद है ,तो अग्नि को प्रदीप्त करता है क्योंकि त्रिकटु है |
- त्रिकटु में काली मिर्च ,पिप्पली और सौंठ का सयोंग धातु अग्नि को बढ़ाता है ,
- धातुगत आम का पाचन करता है |
- जठराग्नि को अच्छा करता है |
- जठराग्नि ,धातुअग्नि और भूताग्नि अच्छी होगी |
- प्रमेह की संप्राप्ति भंग हो जाएगी और मरीज में ताकत आ जाएगी| अविरल मूत्रता और बहुमूत्रता बहुत कम हो जाएगी
- इसमें चरक संहिता में बताया गया है की मल की संचिति ज्यादा होता है अग्निमांद्य होती है वायु मल को निकाल नहीं पाता और माशाअंकुर (गुदा भाग ) हो जाते हैं
- यह अग्नि को प्रदीप्त करेगी, दीपन पाचन करेगी | आम की संचति को निकालती है| आंतो में जो Layers रहती है उनको ताकत देती है|
- हर रोज पेट साफ हो जाता है और अर्श व्याधि भी सही हो जाती है
- सवभाव परमवाद के सिद्धांत से शरीर अपने आप को सही करना चाहता है परंतु उसको थोड़ी सहायता चाहिए तो चिकित्सा वह थोड़ी सहायता प्रदान करते हैं और शरीर अपने आप सही हो जाता है
- अविपत्तिकर चूर्ण का चार-पांच महीने लगातार भी दे तो कोई साइड इफेक्ट नहीं होता|
- इसका एक साइड इफेक्ट यह हो सकता है किससे रुक्षता होती है उसको रोकने के लिए घृतपान करें
- कई ग्रंथों में वर्णन है कि इसे 3-6 माशा मतलब 3-6 चमक अवस्था के अनुसार दे सकते हैं| इसको ठंडे पानी के साथ ,धारोष्ण दूध के साथ , कच्चे नारियल के पानी के साथ ले सकते है |
- कुछ लोग इसको रात को लेते हैं जिससे पेट साफ़ हो जाता है
अम्लपित्त
- अम्लपित्त का पेशेंट है और शूल रोगी है पेट में दर्द है हम लोग क्या करते हैं कि क्षमन चिकित्सा और भी है जैसे हम अम्लपित्त की चिकित्सा में रस कल्प का उपयोग करते हैं|
- उसमें अगर अविपत्तिकर चूर्ण दे दिया तो यह पेट साफ कर देता है विरेचन कर देता है
- इसके लेने से पेट अच्छे से साफ हो जाता है लेकिन पित्त का secretion तो गड़बड़ रहता है यकृत में, अमाशय में, ग्रहणी कला में |
- उसको ठीक करने के लिए पर्पटी कल्प देते हैं या पित्त शामक चिकित्सा देते हैं यह अम्लपित्त सही करेगा और पेट भी साफ करेगा
- पित्त की वजह से कुष्ठ रोग हो गया है या पित्त की वजह से विसर्प रोग हो गया है जिसे आग्नेय विसर्प बोलते हैं या पित्तज गुलम हो गया है ,में फायदा करता है |
- पित्तज प्रमेह में भी फायदा करता है |
- पित्तज ज्वर निराम अवस्था में है तो उसमें फायदा होता है |
- ऊर्ध्वगत रक्त पित्त में फायदा करता है |
- अगर पित्तज पांडू रोग है और रोगी को तीक्ष्ण विरेचन नहीं दे सकते और रोगी का काम मृदु विरेचन से चल जायेगा है तो उसे अविपत्तिकर चूर्ण से विरेचन कर सकते है जिससे पित्त का शमन हो जायेगा |
- इसी तरह से जो पित्तज शिरा शूल रहता है (माइग्रेन ) उसमें भी और अविपत्तिकर चूर्ण का उपयोग करते हैं| माइग्रेन में काफी हद तक फायदा करता है परंतु यह देखना है पित्त का involvement रहे तो ज्यादा फायदा करता है
- इसका एक साइड इफेक्ट भी है अगर अम्लपित्त के पेशेंट को लगातार दिया जिसको हाइपर एसिडिटी है और रात्रि जागरण भी कर रहा है अजीर्ण में भी खाना खा रहा हैं | इसमें त्रिकटु है ,विडंग है ,लवंग है | तो किसी किसी को यह दवा देने से अम्लपित्त में पित्त बढ़ जाता है हाइपर एसिडिटी ओर ज्यादा होने लगती है इसके लिए क्या करना है कि उसका अनुपान बदलना है उसको गुलकंद या घी के साथ दो |
- अगर पेशेंट परहेज नहीं करता है तो उसको अनुपान बदलकर देना है जैसे आंवला जूस के साथ, गुलकंद के साथ, आंवले के मुरब्बे के साथ , अनार के जूस,दाडिमावलेह,घृत पान के साथ इत्यादि दे सकते हैं
(मतलब पेट में कीड़े पड़े है और रक्त की कमी है )- इसमें अविपत्तिकर चूर्ण ,गुड़ ,वाय विडंग, कंबिल्क साथ में देना है ,इससे आंतों में चिपके हुए कीड़े गुड़ पर आ जायेंगे और मल से बाहर निकल जायेंगे |
conjunctivitis
पित्त विकार है ,आँखे लाल हो जाती है,पसीना बहुत ज्यादा आ रहा है ,बेचैनी बहुत ज्यादा हो रही है , उसमें दालचीनी ,इलायची ,तेजपत्ता ,घी ,मिश्री और साथ में अविपत्तिकर चूर्ण लेना है | उसमें दालचीनी ,इलायची ,तेजपत्ता दीपन पाचन करेगा और बढ़ा हुआ पित्त सही कर देगा | साम पित्त का पाचन कर देगा ,यह विरेचन द्रव्य है |तो उसमें फायदा होगा |
उन्माद रोग
- पेशेंट साइक्लोजिकल डिस्टर्ब रहते हैं उनको किसी बात का गुस्सा आया रहता है इरिटेट कहते हैं उन्माद की अवस्था या उससे से पहले की अवस्था
- ऐसी अवस्था जिसमें पित्त बड़ा रहता है तब हमें दीपन पाचन भी करना है और दिमाग को भी शांत करना है | सर्पगंधा का चूर्ण लेना है या अकीक भस्म लेना है या ब्राह्मी का स्वरस लेना है मधु के साथ और साथ में सरस्वतारिष्ट लेना है ,इससे पैत्तिक उन्माद सही हो जाता है |
अश्मरी
- हजरुल यहूद भस्म + मूली का स्वरस + अविपत्तिकर चूर्ण लेना है ,हजरुल यहूद भस्म पथरी को चुरा चुरा कर देगा |
- मूली का स्वरस भी यही काम करेगा |
- अविपत्तिकर चूर्ण वायु का अनुलोमन करेगा | मूत्रल दवा के साथ इसको देने से दर्द कम हो जायेगा |
- साथ में मूत्रल दवा दे सकते है जैसे
- गोक्षुरादि गुग्गुल
- गोखरू काढ़ा
- पुनर्नवा काढ़ा
- चन्दरप्रभा वटी
- त्रिनपंचमूल क्वाथ
धातु की दुर्बलता
शरीर बहुत कमजोर हो गया है तो प्रवाल भस्म और अश्वगंधा का चूर्ण लेना है| अश्वगंधा मांस धातु को बल देता है और बृहण्य गण में आता है,बल्य गण में आता है |गाय के दूध और अविपत्तिकर चूर्ण के साथ लेना है| जब देंगे तो धातुओं में ताकत आ जाती है और पेट हर रोज़ साफ़ होता है| जब पेट अच्छे से साफ़ होगा तो धातु परिपोषण अच्छे से होगा और अशवगंधा डाला है तो muscular वेट बढ़ने लगता है और ताकत आ जाती है |
संग्रहणी
संग्रहणी रोग में अन्न का परिपाक अच्छी तरह नहीं हो पता है और खाना पचता नहीं है| अम्ल अवस्था पाक विकृत हुआ रहता है, पित्त बढ़ जाता है और जलन होती है| कंठ में, हृदय में सब जगह जलन हो रही होती है उसमें जठराग्नि मंद हो जाती है| अपाचित दस्त आने लगता है, मतलब आधा कच्चा आधा पक्का खाना निकलने लगता है
अभ्रक भस्म लेनी है, भुना हुआ जीरा पाउडर लेना है , मधु के साथ पर्पटी कल्प लेना है और अविपत्तिकर चूर्ण देना है | इससे बहुत अच्छा फायदा होता है, साथ में तक्र या तक्रारिष्ट दो | इससे संग्रहण की बीमारी 3 महीने में ठीक हो जाती है
अच्छे से पेट साफ कर देता है तो जब अपच ही नहीं रहेगा तो अभ्रक भस्म दिया, पर्पटी कल्प ,तक्र ,घृत दिया तो heal करने में आसानी होती है| मरीज को कमजोरी भी नहीं आती है और रोज का रोग पेट भी साफ हो जाता है और धातु परिपोषण अच्छे से होने लगता है, इसका युक्ति पूर्वक अविपत्तिकर चूर्ण को देना चाहिए |
मंदाग्नि
अगर मंदाग्नि है, भूख नहीं लग रही है तो हम त्रिकटु दे सकते हैं| उसको मधु में मिलाकर अविपत्तिकर चूर्ण के हाथ लेना है| हालांकि है अविपत्तिकर चूर्ण में त्रिकटु है लेकिन इसको और पावर दे दिया | मंदाग्नि क्यों होती है तो आम जब संचित हो जाता है और मधुर अवस्था पाक है,वह बहुत कमजोर हो जाता है तो मंदाग्नि होती है |
अवस्था पाक के अनुसार अग्नि बताइए
- और मधुर अवस्था पाक कमजोर हो गया तो आम अजीर्ण होता है|
- अगर अम्ल अवस्था पाक कमजोर होगा तो तीक्षण अग्नि होगी |
- अगर कटु अवस्था पाक कमजोर होगा तो क्या होगा कि विषम अग्नि होगी
मंदाग्नि आम की वजह से होती है और अमाशय में होती है या लवण भास्कर चूर्ण के साथ अगर अविपत्तिकर चूर्ण दिया जाये तो, बहुत अच्छा फायदा होता है
प्रदर रोग
इसी तरह से प्रदर रोग जो रहता है जो हैवी मेंस आते हैं ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो रहा है तो उसमें हमें क्या करना है की हैवी मेंस को रोकने के लिए अविपत्तिकर चूर्ण लेना है और त्रिवंग भस्म लेना है, छोटी इलायची लेना है और मिश्री लेना है
तो यह क्या करते हैं वहां रक्त पित्त की संप्राप्ति को भंग कर देता है| वहां पर हमें पित्त का क्षमन करना है इसलिए मिश्री डाला हुआ है इलायची डाला है त्रिवंग भस्म डाला है ताकि बल दे और बहुत सारे संप्रति को कम कर दे इसलिए रक्त प्रदर में देने से बहुत ज्यादा फायदा होता है
साथ में अशोकारिष्ट या पत्रांगासव दे दिया तो बहुत ज्यादा फायदा होता है|अविपत्तिकर चूर्ण से पित्त निकल जायेगा तो रक्त प्रदर अपने आप सही हो जायेगा |
श्वेत प्रदर
श्वेत प्रदर -अगर lukeria हो रहा है या बहुत ज्यादा white discharge हो रहा है | गोदंती भस्म और राल का चूर्ण के साथ अविपत्तिकर चूर्ण तो वह सही करता है |
इसके अलावा चन्दरप्रभा वटी ,पुष्यानुग चूर्ण दिया ,अविपत्तिकर चूर्ण,पत्रंगासव ,लोहासव (क्योंकि कभी कभी रक्त की कमी या कफज पाण्डु रोग की वजह से श्वेत प्रदर होता है) दिया ,लोध्रासव दिया तो यही बहुत जल्दी सही होता है | लोध्रासव कषाय रसात्मक होता है और स्थानिक दुष्टि को दूर करता है| अवस्था देखनी है की कफज पाण्डु की वजह से हो रहा है या inflammation की वजह से हो रहा |
मेधो वृद्धि -अगर वजन ज्यादा बड़ा हुआ है तो त्रिफला का चूर्ण देना है मधु के साथ मिलकर और अविपत्तिकर चूर्ण से | वैसे तो त्रिफला ही काफी है नहीं तो मेदोहर गुग्गुल है ,त्रयोदशांग लौह है ,नवक गुग्गुलु, विडंग लौह है |
अविपत्तिकर का अवलेह और गोली भी आती है |
हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट होते हैं तो उनको सिद्ध मकरध्वज लेना है और अविपत्तिकर चूर्ण साथ में मधु के साथ मिक्स करके देना है तो यह क्या करेगा कि हर रोज पेट साफ करेगा तो जो प्रेशर आया है ना गैस की वजह से वह कम हो जाता है वह पित्त भी कम हो जाता है और सिद्ध मकरध्वज क्या करता है यह पूरे बॉडी को ताकत दे देता है इसका प्रयोग Hypertension में भी युक्तिपूर्वक किया तो बहुत फायदा होता है |
रजो रोग - इसी तरह रक्त अल्पता के कारण रजो रोग है , मतलब खून की कमी के वजह से रज धातु बन नहीं रहा और उसकी वजह से अमोनिया है mensus ही नहीं आ रहे हैं उसमें क्या करना है की कसीस भस्म लेना है ,टंकण भस्म लेना है ,एलोवेरा चूर्ण लेना है (जो रज प्रवर्तनी वटी में होता है ) यह सब गुड़ में डालकर देना है |
देवदारवारिष्ट ,Karpoorasava ,नवायस लौह ,ताप्यादी लौह ,पुष्पधन्वा रस ,इन सब के साथ अविपत्तिकर चूर्ण देना है | घृत पान करवाना है फलादि घृत या Kashmaryadi ghrit.
इससे रस और रक्त धातु अच्छा बनेगा | अविपत्तिकर चूर्ण पेट साफ़ करेगा ,जिससे रक्त संचार अच्छे से होने लगेगा | अविपत्तिकर चूर्ण पेट साफ़ करेगा ,जिससे रक्त संचार अच्छे से होने लगेगा | बाकि सब रक्त बढ़ाने वाली दवा दे रहे है ,जो वायु रूककर रजोरोध किया हुआ है ,वह जब अनुलोमित होने लगेगा ,इससे बढ़ा हुआ वायु अनुलोमित होने लगेगा ,और menses' proper आने लगेंगे |
मंडल कुष्ठ है ,खुजली है ,रक्त विकार है तो अविपत्तिकर चूर्ण लेना है ,लौह भस्म लेना है ,नीम के पंचांग का चूर्ण लेना है ,आंवला चुर्ण लेना है | खदिरारिष्ट लेना है ,सरिवादीसव मिला दो तो ये सब ठीक हो जायेंगे | खुजली कलेद की वजह से होती है | और कफ दोष बढ़ा हुआ है तो skin पर itching होती है | यहाँ पर हमे क्लेद को निकालना है ,कलेद को निकालने के लिए मूत्र अच्छे से निकलना चाहिए | मल अच्छे से निकलना चाहिए |
जब यह हुआ तो खुजली अच्छे से सही हो जाएगी | मरीज को अविपत्तिकर चूर्ण कुष्टगण के साथ दो खदिरारिष्ट ,सारीवादीासव या वर्ण गण के कवाथ के साथ दो यह सब त्वचा पर काम करते है |
गंधक रसायन ,पंच्तिक्तघृत गुग्गुल ,किशोर गुग्गुल ,त्रिफला गुग्गुल ,अमृता गुग्गुल के साथ अविपत्तिकर चूर्ण दो | इससे patient का पेट हर रोज़ साफ़ होगा और बहुत फायदा होगा |
महातिक्त घृत में सब तिक्त द्रव्य रहते है ,महाकल्याण घृत में आँवला बहुत रहता है |
महातिक्त घृत laxatives' है और हर रोज़ पेट साफ़ करता है |
महातिक्त घृत की ताकत बढ़ानी है तो अविपत्तिकर चूर्ण के साथ दो ,यह साथ में पित्त का भी क्षमन करेगा |
रस ,रक्त धातु
अगर कोई व्यक्ति बीमार हो गया है और सही हो गया है परन्तु रस ,रक्त धातु कमजोर हो गया है | अविपत्तिकर चूर्ण ,लौह भस्म ,चव्यनप्राश अवलेह दूध के साथ देने से बहुत जल्दी सही होता है |
अगर पेट साफ़ हो रहा है तो साडी बीमारी निकल रही है ,अविपत्तिकर चूर्ण अग्नि बढ़ाता है ,पेट साफ़ करता है ,पित्त का क्षमन करता है |
पेट साफ़ हुआ तो सुख की प्राप्ति होती है |
पुराना ज्वर में लौह भस्म ,अविपत्तिकर चूर्ण,अभ्रक भस्म ,पिप्पली चुर्ण यह सब मधु के साथ देने से बहुत फायदा होता है | अविपत्तिकर चूर्ण के साथ लौह भस्म दे दे तो कब्ज नहीं होता | लौह भस्म रुक्षता उत्पन करती है | HB बढ़ाता है परन्तु कब्ज करता है | इसलिए लौह भस्म के साथ त्रिफला चूर्ण या हरीतकी चूर्ण देते है या कोई laxative देते है | anemia सही हो जाता है। रस रक्त धातु अच्छा होता है | पुराने ज्वर में फायदा होता है |
ह्रदय की कमजोरी है, हृदय का पंपिंग एक्शन अच्छे से नहीं हो पा रहा है| left ventricular hypertrophy, है या congestive heart failure के तरफ पेशेंट जा रहे हैं ऐसी कंडीशन में अगर अकीक भस्म ,लौह भस्म, मधु और अविपत्तिकर चूर्ण दिया तो मन अच्छा होता है हृदय को बल मिलता है| तो वह मरीज जल्दी ठीक होता है और उसके बाद उसे अर्जुनारिष्ट पीला देना है | हररोज पेट साफ़ होगा तो हृदय को ताकत मिल जाएगी ,लौह भस्म ,अकीक भस्म ,अर्जुनारिष्ट से cardiac muscle को ताकत आएगी और patient जल्दी ठीक होगा |
खूनी बवासीर
इस तरह जो खूनी बवासीर है,रक्तज अर्श है उसमें ज्यादा खून गिरने की वजह से वीकनेस आती है| खून की कमी हो जाती है पूरा बॉडी में swelling आ जाती है
और पाण्डुता के लक्षण आ जाते हैं तो उसमें क्या करना है कि अविपत्तिकर चूर्ण लेना है और अविपत्तिकर चूर्ण क्या है कि खूनी बवासीर में पेट साफ करने वाला कुछ दवाई चाहिए ताकि वहां पर वह संप्रति बंद हो तो अविपत्तिकर चूर्ण लेना है नागकेसर चुन लेना है,लौह भस्म और मिश्री और मक्खन यह सबको मिक्स करके और रोज खिलाना है तो नागकेशर से क्या होगा
जो रक्त वाहिनी फूल गयी है उसे सतंभन करके heal करेगा | मिश्री मक्खन भी वही करेगा,पित्त का क्षमन करेगा | अविपत्तिकर चूर्ण साथ दे रहे हैं तो रोज पेट साफ करेगा पेट, साफ करेगा तो constipation नहीं होगा | अगर अविपत्तिकर चूर्ण से ज्यादा जोर से हो रहा है तो आप घृत पान करवाके करवा सकते जाओ,तब आराम से हो जायेगा |
रक्त पित्त
इस तरह से रक्त पित्त की बीमारी है तो रक्त पित्त की बीमारी में प्रवाल भस्म या प्रवाल पिष्टी चूर्ण,सितोपलादि चूर्ण और वासा का स्वरस और मधु के साथ अगर देते हैं और अविपत्तिकर चूर्ण साथ में देते है | तो रक्त पित्त का भी क्षमन चिकित्सा में बहुत फायदा होता है |
आँवला के मुररबे की चाशनी में अविपत्तिकर चूर्ण दो ,तो रक्त पित्त में फायदा होता है |
दाडिमावलेह के साथ अविपत्तिकर चूर्ण दो ,तो रक्त पित्त में फायदा होता है |
Swelling
उसके बाद शौथ हैं बॉडी में स्वेलिंग आ गयी है बहुत ज्यादा, उसमें क्या करना है कि त्रिफला चूर्ण लेना है, पुनर्नवा लेना है या शौथ गण के काढ़ा के साथ अविपत्तिकर चूर्ण दिया तो क्या होगा कि अच्छे से पेट साफ होगा और मूत्र प्रवृत्ति अच्छे से होगी और जब पेट साफ होने लगा तो संप्रति भंग हो जाती है कचरा निकल जाता है तो जो पूरा बॉडी में जो एक्सट्रेसेल्यूलर Fluid जो जमा हुए पूरे बॉडी में और pitting edema हो रहा है वह सब ठीक हो जाता है|
शोध रोग में शौथ गण के काढ़ा के साथ या पुनर्नवा या फिर मुलेठी या त्रिफला चूर्ण ऐसी द्रव्य के साथ लौह भस्म और अविपत्तिकर चूर्ण अगर देते हैं तो शौथ रोग बहुत जल्दी सही हो जाता है |
शोध रोग में पुनर्नवा का चूर्ण दे दिया, गोमूत्र के साथ दे दिया या गोमूत्र हरीतकी के साथ दे दिया, अविपत्तिकर चूर्ण के साथ दे दिया तो बहुत अच्छा फायदा होता है|
आंखों की बीमारी रहती है तो त्रिफला चूर्ण ,मुलेठी चूर्ण और अविपत्तिकर चूर्ण देना है|
प्लीहा वृद्धि है यानि splenomegaly है तो अविपत्तिकर चूर्ण को ताम्र भस्म के साथ देते है और मधु के साथ देते हैं ना तो ताम्र भस्म में लेखन कार्य करता है ,उसमें अगर लौह भस्म भी मिला दिया तो बहुत अच्छा काम करती है |
खाने के बाद लोहासव के साथ अविपत्तिकर चूर्ण पानी में मिलाकर दिया तो बहुत अच्छा काम करता है |
abdomen pain को एक दम बंद कैसे करें ?
- नाभि में हींग और सेंधा नमक को घोल कर लगा दो | पेट का दर्द 2 मिनट में सही हो जाता है |
- काला नमक और अजवायन गर्म पानी से लेने से एक दम intestines' valve में फसी वायु अनुलोमित होती है |
- हिंग्वाष्टक चूर्ण या अविपत्तिकर चूर्ण तक्र के साथ देना है |
- हींग, जीरा, अजवायन, नमक, गर्म पानी एक दम फायदा करता है |
- appendicitis, ulcerative colitis के दर्द में इससे फायदा नहीं होगा |
- गर्भिणी को दे सकते है अगर उसका क्रूर कोष्ठ है | पित्त का तकलीफ है तो दे सकते है | गंधर्व हरीतिकी ज्यादा सुरक्षित है ,परन्तु अगर जी मिचला रहा है ,उल्टी हो रही है तो अविपत्तिकर चूर्ण गर्म पानी के साथ दे सकते है |
- त्रिफला सुरक्षित रहते है |
इसमें घृत पान करवाना है ,अनुलोमन करने वाले घृत दे जैसे महातिक्त घृत दे ,(4 -4 चम्मच तीन बार दे )| अग्नि को बढ़ाकर दे | \अगर bleeding भी है प्रवाल पंचामृत दो ,नागकेशर चूर्ण दो | अरंड तेल और नागकेशर चूर्ण देंगे तो भी bleeding बंद हो जाएगी |
जब bleeding बंद हो जाये तो अनुवासन बस्ती दो | इससे large intestine ,sigmoid colon, descending colon ,transverse colon soft हो जाती है तो अनुवासन बस्ती देना अच्छा है |
ब्लीडिंग रोकने के लिए स्तंभक द्रव्य देना चाहिए जैसे कुटज ,कुटजारिष्ट ,नागकेशर चूर्ण ,प्रवाल पंचामृत इत्यादि दे सकते है |
- अविपत्तिकर चूर्ण कफ़ज और पित्तज प्रमेह में दे सकते है परन्तु मधुमेह में नहीं दे सकते | मधुमेह में गन्धर्व हरीतकी दे सकते है |
मल प्रवर्तन हेतु अविपत्तिकर चूर्ण अपान काल में देना है ,उदान काल या व्यान काल में
- अपान काल - रात को खाने से पहले दिया तो अच्छा काम करता है |
- व्यान और उदान में भी दे सकते है अगर पित्त की तकलीफ न हो |
- कुछ लोग रसायन काल में दे देते है (4 बजे ) ताकि 6 -7 बजे तक पेट साफ़ हो जाये |
- इसे अगर लगातार देते है तो यह dryness लेकर आता है | तो साथ में घृत पान करवा सकते है |
हजरत यहूद भस्म की मात्रा एक एक रत्ती है |
bulky uteruses, heavy bleeding और clots होने पर अविपत्तिकर चूर्ण कैसे देना है ?
- bulky uteruses में बस्ती का काम ज्यादा है | Heavy bleeding या रक्त प्रदर मैं अविपत्तिकर चूर्ण बताया है |
- अनुपान में लोध्रासव ,अशोकारिष्ट के साथ दे सकते है |
- योनि प्रदेश में वायु और पित्त ,फिर गुदा मार्ग से निकलने लगता है | मूत्र मार्ग से निकलने लगेगा |
- पित्त का क्षमन करता है और विरेचन करता है | जिससे heavy bleeding control हो जाता है |
- Clots का भी पाचन हो जायेगा |
- bulky uteruses, heavy bleeding और clots होने पर अविपत्तिकर चूर्ण कैसे देना है ?
- bulky uteruses मतलब गुब्बारे की तरह फुला हुआ है वायु का प्रकोप है तो बस्ती देना अच्छा है |
- bulky utreus में क्षीरबला तेल ,धनवंतरि ,तेल ,बला अशवगंधादि तेल ,सहचर तेल बहुत अच्छा काम करता है |
- चरक सहिंता के अनुसार सहचरादि तेल और क्षीर ब्लादि तेल सबसे अच्छा है |
- क्रूर कोष्ठ में विरेचन के लिए क्या लेना चाहिए ?
- patient का बल देखना है ,अगर बलवान patient है तो घृतपान करवाके ,स्वेदन ,स्नेहन करवाना है |
- फिर इच्छा भेदी इस्तेमाल करवाना है |
- मध्यम कोष्ठ में ,त्रिवित लेहम और अविपत्तिकर चूर्ण दे सकते है |
- अगर मृदु कोष्ट है तो किशमिश दे सकते है |
क्या fisher में अविपत्तिकर चूर्ण दे सकते है ?
fisher में कट ज्यादा पड़ जाते है , तो गुदा स्थान पर जात्यादि तेल या व्रणोपक तेल का पिछु देना है ,अविपत्तिकर चूर्ण देना है परन्तु घृत पान करवाने के बाद |
ताकि फिशर में और छील न जाये |
सफ़ेद बाल को काळा करने में इसका उपयोग कैसे कर सकते है ?
अगर यह ख़ालित पालित की वजह से है तो अविपत्तिकर चूर्ण से विरेचन करवा सकते है |
Approaches in kidney diseases
इसमें creatinine ,यूरिया और serum बढ़ा होता है | Blood में वो आता है ,chronic kidney diseases में अगर हमने विरेचन लिए दिया ,तो पेट साफ़ होता है तो बहुत ज्यादा कलेद निकलता है ,पानी निकलता है | जब यह पानी निकलता है तो creatinine ,यूरिया थोड़ा कम आ जाता है | अगर नित्य विरेचन किया तो बहुत ज्यादा फायदा होता है |
अविपत्तिकर चूर्ण ३ -6 चम्मच तक दे सकते है |
- अगर सुबह कल्याण घृत और अविपत्तिकर चूर्ण देने से रुक्षता और कमजोरी आती है तो कल्याण घृत की मात्रा बढ़ा दो और अविपत्तिकर की मात्रा कम कर दो |
- खाने में घी की मात्रा बढ़ा दो |
- अम्लपित्त और epigastric pain में दे सकते है |
कुमारी तेल यकृत को उत्तेजित करता है | गर्भाशय को बल देता है |
chronic kidney पproblem with diabetes
अविपत्तिकर चूर्ण को तिक्त रसात्मक द्रव्य के साथ दो | जैसे गुड़मार का चूरन ,कुटकी ,नीम की छाल ,करेले का चूर्ण | इसके साथ लेने से इसकी मिश्री का प्रभाव नहीं होगा और शुगर level कम हो जायेगा |
Comments
Post a Comment