मंडूर भस्म
मंडूर भस्म एक आयुर्वेदिक औषधि है जो मंडूर अर्थात जंग लगे हुए पुराने लोहे से बनाई जाती है । यह भस्म यकृत अर्थात लीवर एवं तिल्ली के रोगों में बहुत ही अच्छा फायदा पहुंचाती है| आयुर्वेद के अनुसार जो लोहा कई वर्षो तक जमींन के निचे दबा रहता है तो वह मंडूर बन जाता है| आयुर्वेद में पुराने मंडूर को बहुत अच्छा माना जाता है| आयुर्वेद में 100 साल पुराने मंडूर को ही सर्वश्रेष्ठ माना जाता है । यदि मंडूर 80 वर्ष पुराना हो तो भी उसे प्रयोग में किया जा सकता है लेकिन 60 वर्ष से कम उम्र के मंडोर को विष तुल्य माना जाता है तथा इसकी भस्म नहीं बनाई जाती है।
मंडूर भस्म के फायदे:
यकृत विकारों की यह प्रसिद्ध औषधि है, खून की कमी ,पीलिया अर्श, शरीर की सूजन एवं उससे जुड़ी समस्याओं में उपयोगी। भूख ना लगना, सामान्य कमजोरी, प्लीहा वृद्धि बेचैनी जैसी समस्या के लिए यह उपयोगी औषधि है|
महिलाओं के मासिक धर्म की गड़बड़ी एवं मासिक धर्म का बिल्कुल ना होना जैसी समस्या में फायदा मिलता है।
मंडूर भस्म की एक निश्चित मात्रा एक माह तक इस्तेमाल करने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है।
मंडूर भस्म के घटक द्रव्य:
मंडूर भस्म व इसका शोधन और मारण करके मंडूर भस्म बनाने के लिए निम्न घटक द्रव्यों की आवश्यकता होती है ।
- पुराना मंडूर अर्थात जंग लगा हुआ लोहा (फेरिक ऑक्साइड या रेड आयरन ऑक्साइड)
- त्रिफला काढ़ा
- गोमूत्र
- एलोवेरा रस
चिकित्सीय उपयोग:
मंडूर भस्म को निम्न रोगों में सेवन कराया जाता है ।
- यकृत वृद्धि
- प्लीहा वृद्धि
- उदर शूल
- रक्ताल्पता
- एनीमिया
- पांडु रोग (पीलिया)
- भूख की कमी
- रजोरोध अर्थात मासिक धर्म का बिल्कुल ना होना
- रक्त प्रदर
- सामान्य दुर्बलता
सेवन:
चिकित्सक के परामर्श अनुसार
सावधानियां एवं दुष्प्रभाव:
सामान्यतः इस औषधि का कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है, लेकिन हम आपको सलाह देते हैं कि आप इस औषधि को केवल अपने डॉक्टर की सलाह लेने के पश्चात ही सेवन करें ।
अच्छी कंपनी की बनी हुई मंडूर भस्म का ही सेवन करना चाहिए। कच्ची या अधपकी मंडूर भस्म का सेवन करने से शरीर में विषैले पदार्थ अर्थात टॉक्सिंस की अधिकता हो सकती है, जिससे मुंह का स्वाद बदल सकता है एवं मल का रंग काला हो सकता है।
Comments
Post a Comment