लवण भास्कर चूर्ण

 लवण भास्कर चूर्ण दो प्रकार का होता है 

  • एक नींबू युक्त  और दूसरा बिना नींबू के, बाजार में ज्यादातर बिना नींबू का लवण भास्कर चूर्ण मिलता है  जो चूर्ण नींबू युक्त होगा वह ज्यादा पाचन करेगा
  • नींबू वाला चूर्ण हल्का होता है और आसानी से पच जाता है|
  • जैसी लवण भास्कर चूर्ण को मुंह में डालते हैं तो यह पाचक रस बनाता है| जुबान से ही पता चल जाता है कि ज्यादा स्लाइवा  निकलता है| अगर यह कहे कि जिनके शरीर में खाना पड़ा रहता है और पचता नहीं है तो मतलब उनके पाचक रस कमजोर है| 


  • जिनको दवाइयां आसानी से असर नहीं करती और जिन की प्रकृति का कफज  है या मोटा शरीर  है उनको बिना नींबू का चूर्ण भी दे सकते हैं
  • अगर किसी को जोड़ों का दर्द है गठिया का दर्द है घुटने घुटने का दर्द है तो उसे बिना नींबू का चूर्ण दिया जाता है या अगर यह कहे कि पेट के दर्द को छोड़कर कोई और दर्द है तो उन्हें बिना नींबू का चूर्ण दिया जाएगा

  • इसमें नौशादर नमक नींबू होता है जिस औषधि में नमक होता है वह पेट पर काम करती है| तो  खाना पचा नहीं, अफारा हो गया,  खाना हजम नहीं हुआ लवणभास्कर चूर्ण दे सकते हैं| 
  • उल्टी आने को हो रही है ,पेट दर्द हो रहा है ,अगर किसी को भूख ना लगे तो भूख लगा देगा |
  • वात नाशक है  है कफ नाशक है और अगर वात नाशक है और कफ  नाशक है तो पित्त तो बढ़ाएगा ही 
  • इसे खाली पेट नहीं खाना है क्योंकि यह बहुत तेज भूख लगाता हैं, अगर खा भी लिया है तो उसके बाद कुछ खा लेना| 
  • तो किसी को भूख नहीं लगती है तो वह खाने से पहले ले, तो उसे भूख लग जाएगी और अगर किसी को भूख लगती है और  खाना हजम नहीं होता तो खाने के बाद में उसका खाना हजम हो जाएगा | 
  • और अगर किसी के पेट में ही है वायु  और  पेट में ही घूमती रहती है तो उसे खाने के बीच में देते हैं|
  • अगर हम इसे गर्म पानी से हैं तो यह बहुत जल्दी असर दिखाएगा परंतु बार-बार गर्म पानी से लेने से शरीर पतला हो सकता है
  • तो ऐसे में क्या कर सकते हैं की देते उसी घी के साथ लो ,अगर किसी को कोड़ी पड़ीं है ,पेट साफ़ नहीं होता , पेट में गैस का गोला होता है|
  •  सब को  घी के साथ नहीं दे सकते ,तो ऐसे में हम सब्जी की तरी के साथ दे देते उसमें घी घी  होता है तरावट  भी होती है और ऐसे  लेने से शरीर के अंदर   काम करती है| 
  • अगर किसी का हाजमा खराब हो गया है  तो वह दही के साथ ले सकता है दही में आधा से एक चम्मच का इसलिए और उसे ले सकते है| 

अपथ्य 
  • इसमें थोड़ा नमक है तो जिन को उच्च रक्तचाप रहता है वह ना दें|

लवण भास्कर चूर्ण निर्माण में उपयोग ली जाने वाली औषधियां 

  • सेंधानमक – 2 तोला 
  • काला नमक 2 तोला 
  • पीपल – 2 तोला 
  • धनिया 2 तोला 
  • पीपलामूल 2 तोला 
  • स्याह जीरा 2 तोला 
  • तेज पत्ता 2 तोला 
  • नागकेशर – 2 तोला 
  • अमल वेत  2 तोला 
  • तालीसपत्र 2 तोला 
  • समुद्र नमक – 8 तोला 
  • सौंचर नमक – 5  तोला 
  • कालीमिर्च – 1  तोला
  • सोंठ – 1  तोला
  • जीरा 1  तोला
  • अनार दाना 5 तोला 
  • दालचीनी  6 माशा 
  • बड़ी इलायची  6 माशा 

  • इसे पीस लो और 7 बार नींबू में घोटो | यह तेजी से काम करता है | 
  • नींबू वाला चूर्ण दर्दों में नहीं देना ,दमा में नहीं देना 
  • जिनका खट्टा मना है उनको नहीं देना 

Comments

Popular posts from this blog

Medicine List

त्रिभुवन कीर्ति रस

अविपत्तिकर चूर्ण