सूतशेखर रस ( स्वर्ण युक्त )
शुद्ध पारा, शुद्ध गंधक, स्वर्ण भस्म, रौप्य भस्म, शुद्ध सुहागा, सोंठ, मिर्च, पीपल, शुद्ध धतूरे के बीज, ताम्र भस्म, दालचीनी, तेजपात, छोटी इलायची, नागकेसर, शंख भस्म, बेलगिरी और कचूर प्रत्येक संभाग लेकर प्रथम पारा - गंधक की कज्जली बनाकर, शेष दवाओं का कपड़छन चूर्ण मिला, 21 दिन भांगरे के रस में मर्दन कर 2-2 रत्ती की गोलियां बनाकर छाया में सुखाकर रख लें।
- अमल्पित में इसका उपयोग कामदूध रस या अविपत्तिकर चूर्ण से करें |
- घबराहट या बेचैनी में इसे प्रवाल पंचामृत रस या कामदुधा रस के साथ दे |
- बस में उलटी आने के लिए भी इसका उपयोग करें |
- इसको 1 -2 गोली ले सकते है |
- बहुत लंबे समय तक इसका उपयोग न करे
Comments
Post a Comment