त्रिफला


हमारा शरीर तीन गुणों का बना हुआ है, आयुर्वेद में इन्हें वात, कफ और पित्त कहा जाता है। जब ये गुण सही मात्रा एवं अनुपात में होते हैं तो हम दैहिक, दैविक एवं भौतिक दुखों से दूर रहते हैं और जब इनका संतुलन ख़राब हो जाता है तब ये तीनों प्रकार की परेशानियाँ हमें घेरने लगतीं हैं। वात, कफ तथा पित्त को पुनः संतुलित कर के हम न केवल शारीरिक बीमारियों को दूर कर सकते हैं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति भी कर सकते हैं। हाँ, यह जानकार आपको विशेष ख़ुशी होगी कि आध्यात्मिक पथ पर उन्नति करने वालों को विभिन्न सिद्धियाँ एवं शक्तियाँ सहज ही प्राप्त होती जाती हैं। गुणों के संतुलन तो पुनः प्राप्त करने के लिए हमारे ऋषियों ने कई प्रकार के योग बताये हैं। इन योगों को करने के लिए पर्याप्त मात्रा में श्रद्धा, विश्वास तथा साधना की आवश्यकता होती है, जो कि माया से घिरे हुए सामान्य व्यक्ति के लिए सहज नहीं है। अतः आयुर्वेद ने एक सरल एवं सहज उपाय बताया।

 (आंवला,हरड़,बहेड़ा )तीन फलों से मिलकर बनता है त्रिफला चूर्ण और त्रिफला रस , देता सेहत के जादुई फ़ायदे* मोटापा कम, आंखों की रोशनी बढ़ायें, कब्ज दूर -


हर्र(हरड़), बहेड़ा एवं आंवला वे तीन फल हैं, जिनका ठीक तरह से प्रयोग कर हम वात, कफ एवं पित्त को पुनः संतुलित कर सकते हैं। बचपन में सुना था कि त्रिफला के प्रयोग के द्वारा सफ़ेद हुए बाल पुनः काले हो जाते हैं। आधुनिक शिक्षा ने भले ही हमें कई लाभ दिए हों लेकिन दुर्भाग्य से हमारे पुरातन ज्ञान को या तो नष्ट कर दिया है या फिर उसके चारों ओर अविश्वास का ऐसा वातावरण बना दिया है कि कोई सहज में विश्वास करने के लिए तैयार नहीं होता है। आधुनिक चिकित्सा शास्त्र मानता है कि जो बाल सफ़ेद हो गये हैं वे पुनः काले नहीं हो सकते हैं। मैं काफी लम्बे समय से त्रिफला के प्रयोग का वह सटीक तरीका ढूंढ रहा था जो कि इस आधुनिक विश्वास को जवाब दे सकता हो। कुछ दिन पहले ही जब यह तलाश पूरी हुयी तो यह भी ज्ञात हुआ कि बाल काले हो जाना तो त्रिफला का मात्र एक साइड इफेक्ट है, त्रिफला तो सचमुच में एक जादुई औषधि है जो कि सर्व व्याधियों का हरण करती है, पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करती है और साथ ही साथ आध्यात्मिक उन्नति भी करती है। तो यह लेख त्रिफला के सटीक प्रयोग एवं उसके लाभों के विषय में है। समझदार लोग इसका लाभ उठाएंगे। अधिक समझदार लोग अंग्रेजी पढेंगे। ध्यान रहे आप स्वतंत्र हैं, कुछ भी कर सकते हैं।
त्रिफला बनाने की विधि:
त्रिफला बनाने के लिये आपको सूखे हुये बड़ी हरड़, बहेड़ा और आंवला चाहिये। तीनों ही फल स्वच्छ एवं बिना कीड़े लगे होने चाहिये। इनकी गुठली निकाल दें एवं बचे हुये भाग का अलग-अलग चूर्ण बना लें। बारीक छने हुये तीनों प्रकार के चूर्णों को 1 : 2 : 4 के अनुपात में मिलायें। उदहारण के लिये यदि 10 ग्राम हरड का चूर्ण लेते हैं तो उसमें 20 ग्राम बहेड़े का चूर्ण और 40 ग्राम आंवले का चूर्ण मिलाएं। उत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए इस अनुपात का ध्यान अवश्य रखें। एक बार में उतना ही चूर्ण तैयार करें जितना कि 4 महीने चल जाये। क्योंकि 4 महीने से अधिक पुराने चूर्ण की शक्ति क्षीण होने लगती है। बाज़ार में मिलने वाले बने बनाये चूर्ण पर उचित अनुपात का विश्वास नहीं रहता है तथा वह या उसके कुछ घटक चार महीने से अधिक पुराने हो सकते हैं। अतः चूर्ण घर पर बनाना ही श्रेष्ठ है।
त्रिफला खाने की विधि:
Trifla khane ki vidhi
किसी भी उम्र का कोई भी व्यक्ति त्रिफला का सेवन कर सकता है। लेकिन एक बात तय है कि बेड टी की आदत छोड़नी होगी। दरअसल पूर्ण लाभ के लिये प्रातः सो के उठने के तुरंत बाद कुल्ला करके ताजे पानी के साथ त्रिफला का सेवन करना है। और फिर कम से कम एक घंटे तक किसी भी चीज का सेवन नहीं करना है। केवल पानी पी सकते हैं। मात्रा का निर्धारण उम्र के अनुसार किया जायेगा। जितने वर्ष की उम्र है उतने रत्ती त्रिफला का दिन में एक बार सेवन करना है। 1 रत्ती = 0.12 ग्राम। उदहारण के लिए यदि उम्र 50 वर्ष है, तो 50 * 0.12 = 6.0 ग्राम त्रिफला एक बार में खाना है। त्रिफला का पूर्ण कल्प 12 वर्ष का होता है तो 12 वर्ष तक लगातार सेवन कर सकते हैं।
ऋतु अनुकूलन:
हमारे देश में दो दो महीने की छः ऋतुयें होतीं हैं। प्रत्येक ऋतु में त्रिफला का अधिकाधिक लाभ संग्रहित करने के लिये शरीर का ऋतु के अनुकूल ढलना बेहतर होता है। अतः ऋतू अनुसार अतिरिक्त लाभ के लिये त्रिफला में अन्य चीजों को मिलाने का भी विधान है।
चैत्र, वैसाख – वसंत ऋतु – शहद से चाटना चाहिये।
ज्येष्ठ, आषाढ़ – ग्रीष्म ऋतू – त्रिफला का 1/4 भाग गुड़ मिलाकर खाना चाहिये।
सावन, भादों – वर्षा ऋतू – त्रिफला का 1/8 भाग सेंधा नमक मिलाना चाहिये।
आश्विन, कार्तिक – शरद ऋतू – त्रिफला का 1/6 भाग देशी खांड के साथ खाना चाहिये।
अगहन, पौष – हेमंत ऋतू – त्रिफला का 1/6 भाग सौंठ का चूर्ण मिलाना चाहिये।
माघ, फाल्गुन – शिशिर ऋतू – त्रिफला का 1/8 भाग छोटी पीपल का चूर्ण मिलाना चाहिये।
त्रिफला के लाभ: Trifla ke labh
प्रथम वर्ष तन सुस्ती जाय। द्वितीय रोग सर्व मिट जाय।।
तृतीय नैन बहु ज्योति समावे। चतुर्थे सुन्दरताई आवे।।
पंचम वर्ष बुद्धि अधिकाई। षष्ठम महाबली हो जाई।।
श्वेत केश श्याम होय सप्तम। वृद्ध तन तरुण होई पुनि अष्टम।।
दिन में तारे देखें सही। नवम वर्ष फल अस्तुत कही।।
दशम शारदा कंठ विराजे। अन्धकार हिरदै का भाजे।।
जो एकादश द्वादश खाये। ताको वचन सिद्ध हो जाये।।

व्यक्तिगत सलाह:
विकारों (toxins) को शरीर से बाहर निकालना स्वास्थ्य प्राप्त करने का प्रथम सूत्र है। अतः त्रिफला सेवन प्रारंभ करने पर कुछ दिनों तक दिन में एक या दो बार पतले दस्त आना सामान्य बात है। अतः इसके लिये तैयार भी रहें। जैसे ही शरीर के विकार दूर होने लगेंगे दस्त आना भी बंद हो जायेंगे। कई बार व्यस्तता के कारण लोग इसके लिये तैयार नहीं होते हैं। दूसरी और त्रिफला में आंवला की मात्रा अधिक होने के कारण इसका प्रभाव ठंडा होता है। यह स्थिति भी कई लोगों को असहज लग सकती है। अतः उम्र के अनुसार जो भी मात्रा आप को लेनी चाहिये उसकी आधी मात्रा से प्रारंभ करना आसान हो सकता है। धीरे धीरे मात्रा बढ़ाते हुये एक महीने के अन्दर अपनी पूर्ण खुराक तक पहुँचना व्यवहारिक रहेगा। लेकिन सुबह सुबह खाली पेट सेवन एवं एक से दो घंटे तक ताजे पानी की अतिरिक्त और कुछ भी सेवन न करने के नियम का कठोरता से पालन अति आवश्यक है।
***********************************************
1. त्रिफला के गुनगुने काढ़े में शहद मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
2. त्रिफला के काढ़े से घाव धोने से एलोपैथिक- एंटिसेप्टिक की आवश्यकता नहीं रहती। घाव जल्दी भर जाता है।
3. गाय का घी व शहद के मिश्रण (घी अधिक व शहद कम) के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन आंखों के लिए वरदान स्वरूप है।
4. संयमित आहार-विहार के साथ इसका नियमित प्रयोग करने से मोतियाबिंद, कांचबिंदु-दृष्टिदोष आदि नेत्र रोग होने की संभावना नहीं होती।
5. मूत्र संबंधी सभी विकारों व मधुमेह में यह फायदेमंद है। रात को गुनगुने पानी के साथ त्रिफला लेने से कब्ज नहीं रहती है। इसका 2 से 4 ग्राम चूर्ण दोपहर को भोजन के बाद अथवा रात को गुनगुने पानी के साथ लें।

आयुर्वेद में छह रस है मधुर (मीठा), लवण (नमकीन), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला)। हरड़ और आँवला में पांच रस है मधुर (मीठा), अम्ल (खट्टा), कटु (कड़वा), तिक्त (तीखा) और कषाय (कसैला) |

 त्रिफला शरीर में कफ और पित्त दोष का शमन करती है यानी अगर किसी के शरीर में कफ और पित्त दोष बड़े हुए हैं तो उसको कम करने में मदद करती है इसके साथ ही यह वायु का अनुलोमन करती है | आयुर्वेद में पांच प्रकार बताए हैं यह सभी प्रकारों पर त्रिफला का असर रहता है इन सभी को नियमित करने के लिए त्रिफला मदद करती है लेकिन इसका खास करके असर  अपान वायु पर  है|
अपान वायु का मुख्य कार्य है मल ,मूत्र ,शुक्र ,गर्भ ,रजोअवस्था यानि इन सबको सुखपूर्वक शरीर से बाहर निकालना |
त्रिफला है का असर शरीर के सातों धातुओं पर रहता है|आयुर्वेद में इन्हें क्रमशः सप्त धातु कहा जाता है - रस, रक्त, ममसा, मेदा, अस्थि, मज्जा और सुखरा ।

रसायन की व्याख्या करते हुए आचार्य चरक कहते है

दीर्घमायु स्मृति मेधाम् आरोग्यं तरूणं वय:|| प्रभावर्णस्वरौदार्य देहेंद्रियबलं परं||_

 रसायन के सेवन से हमें बहुत सारे फायदे मिलते हैं तो उसमें लंबी उम्र है, स्मरण शक्ति, उत्तम धारणा  शक्ति, शरीर का उत्तम वर्ण, उत्तम कांति, उत्तम स्वर इन सभी की प्राप्ति रसायन के सेवन से होती है लेकिन शरीर को  पंचकर्म चिकित्सा के द्वारा पूरी शुद्ध होने के बाद ही इसका रसायन औषधि का सेवन किया जा सकता है और उसका सेवन भी बहुत ही विधि पूर्वक करना चाहिए यहां तक की जो त्रिफला रसायन करके जो वर्णन हमें मिलता है तो त्रिफला रसायन में सिर्फ त्रिफला नहीं है इसमें और भी काफी सारी औषधीय है और उसकी सेवन की विधि उसकी मात्रा भी अलग है तो रसायन चिकित्सा एक अलग है और जिनको और कोई बीमारी है या व्याधि है उन्होंने त्रिफला का सेवन करना चाहिए| 

त्रिफला का सबसे बड़ा फायदा ये है की यह रसायन औषधि है वाग्भट्ट ऋषि कहते है इयं रसायनवरा त्रिफला  यह बहुत अच्छा एक टानिक है यह शरीर का बल ,इंद्रियों का बल बढ़ाने के लिए, लंबी आयु के लिए, अच्छी आवाज पाने के लिए, शरीर का वर्ण (कांप्लेक्शन) है इसको अच्छा रखने के लिए, अच्छी स्मरण शक्ति के लिए हमें सभी विकारों में यह बहुत अच्छे से मदद करती है हमेशा स्वस्थ रखने के लिए मदद करती है तो अगर आप रसायन के उद्देश्य त्रिफला का सेवन करें तो सुबह खाली पेट आपने इसका सेवन करना है आधा चम्मच त्रिफला छोड़ना अपने घी और मिश्री में मिलकर इसका सेवन करना है और जब आप रसायन के लिए जब उसे करते हैं तो जो 1:2:3 की मात्रा में इस्तेमाल करना है | 
आँवला का इस्तेमाल ज्यादा करना है क्योंकि आँवला के बारे में कहा गया है आमलकं वयःस्थापनानां श्रेष्ठम्‌, आयु को स्थिर करने वाले द्रव्यों में आंवला सर्वश्रेष्ठ है | 

आंखों की बीमारियों के लिए भी त्रिफला एक बहुत अच्छी औषधि है अगर किसी की  आंखों में चश्मा लगा हुआ है ,चश्मे का नंबर ज्यादा है या फिर आंखों की कोई भी बीमारी है या आँखों से पानी  आता है या फिर जलन होती है आंखों में खुजली है तो इन सभी के लिए बहुत अच्छी औषधि है तो नेत्र रोगों में इसका सेवन कैसे करना है तो रात को त्रिफला चूर्ण 1 से 3 ग्राम शहद और घी के साथ लेना है|  शहद और घी की जो मात्र है वह विषम मात्रा यानी अगर आपने  शहद एक चम्मच दिया तो घी आधा चम्मच लेना है और शहद घी और त्रिफला चूर्ण को साथ में इसको मिक्स करके इसका सेवन करना है काफी लोगों के मन में यह सवाल हमेशा रहता है कि शहद और घी को साथ में नहीं लिया जा सकता तो इसे  सम प्रमाण में नहीं लेना है अगर इसकी मात्रा विषम है तो आप इसे ले सकते हैं | आँखों की बिमारियों के लिए भी 1:2:3  के अनुपात में प्रयोग करें | 

नेत्र धावन के लिए आप त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल  कर सकते  है इसके लिए आपने मिट्टी के बर्तन में एक गिलास पानी लेना है इसमें आप एक चम्मच त्रिफला चूर्ण डालो इसको रात भर आप ढक कर  रख दो|  सुबह आपने इस पानी को छान के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं या तो फिर इसको उबाल के फिर छान के भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं तो आपको  eye cup में   त्रिफला कवाथ  भर के इसको अपने आंखों को इसमें डुबोना है blink करना है शुरुआत में आपको हल्का सा irritation  लग सकता है लेकिन बाद में बहुत ठंडक आएगी, बहुत सुकून सा महसूस होगा 

तो आपके जो आंखों के प्रॉब्लम से इसको काम करने के लिए त्रिफल कवाथ का यह जो नेत्र धावन है वह बहुत फायदेमंद  है|  नेत्र धावन के साथ-साथ ही त्रिफला का एक खास कांबिनेशन भी आप सेवन कर सकते हैं तो इसके लिए जो त्रिफला चूर्ण है वह अपने एक से तीन ग्राम लेना है और इसमें शहद और घी को विषम मात्रा में में अपने मिलना है जैसे आधा चम्मच शहद और एक चम्मच घी  आपने मिलना है जब हम इस विषम मात्रा में लेते हैं तो फिर यह विरुद्ध आहार नहीं है और यह जो कांबिनेशन आपने बनाया इसको रात को सोने के लगभग आधा घंटे पहले अपने लेना है तो यह आंखों के बीमारियों को ठीक करने के लिए जो अगर आपको आंखों का नंबर है या कोई भी समस्या है तो इसके लिए बहुत अच्छा कंबीनेशन है त्रिफला से बनने वाला जो त्रिफलाघृत ,महात्रिफलादि घृत  यह भी आंखों के लिए एक बहुत अच्छी औषधि है तो एक चम्मच ही अपने सुबह लेना है तो यह भी आंखों के सभी विकारों में फायदेमंद है|  यहाँ   तक कि आप इसका अनजन भी कर सकते हैं यानी आंख में भी यह जो घी  है यह आप लगा सकते हैं अगर आप घर में काजल बना रहे हैं तो जैसे हम काजल में त्रिफलादि या महात्रिफलादि घी का प्रयोग करते हैं तो उसके जगह पर आप यह जो त्रिफला का घी है इसको भी अनजन बनाते समय इसमें डाल सकते हैं| 

 त्रिफला त्वचा के विकारों में  में भी बहुत उपयुक्त है अगर किसी को त्वचा पर खुजली है या फिर फोड़े फुंसी है कहीं से पस  आता है कहीं स्त्राव  है या फिर घाव है तो इन सभी में त्रिफला का प्रयोग बहुत लाभ दिलाता है या फिर अगर किसी को बहुत ज्यादा पसीना आता है या फिर पसीने की दुर्गंधी है तो वह भी त्रिफला का प्रयोग कर सकते हैं अगर घाव है तो उसको साफ करने के लिए भी त्रिफला एक बहुत अच्छी औषधि है इसके लिए आप त्रिफला का क्वाथ  इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आप दो कप या दो गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर लेकर उसको अच्छे से उबालना है और इसका एक गिलास बाकि रखने तक इसको उबालकर फिर छान लेना है और इससे उसे घाव को साफ करना है यह बहुत अच्छी एंटीसेप्टिक लोशन आप इसे कह सकते हैं तो इसका भी असर दिखेगा और उसके साथ आपको त्रिफला का अभ्यांतर सेवन भी करना है यानी पेट में भी इसको लेना है तो यह दोनों चीज त्वचा की बीमारियों में आपको बहुत लाभ दिलाएगा

 प्रमेह  यानी डायबिटीज के पेशेंट भी त्रिफला का सेवन कर सकते हैं आयुर्वेद में स्थूल प्रमेह और कृष प्रमेह दो प्रकार बताए हैं तो जिन व्यक्तियों को डायबिटीज से लेकिन साथ-साथ जिनका वजन ज्यादा है मोटापा है या जिनके शरीर पर चर्बी जमा हुई है या फिर जिनकी लाइफस्टाइल सेडेंटरी है यानी जो लोग बहुत ज्यादा बैठे-बैठे रहते हैं कुछ ज्यादा व्यायाम नहीं करते ,उन लोगों के लिए  बहुत अच्छी औषधि है या फिर जिन लोगों को पेशाब के लिए बार-बार जाना पड़ता है या फिर पेशाब में स्मेल आती है तो यह से डायबिटीज के पेशेंट जो है वह त्रिफला का सेवन कर सकते हैं इसमें आपको सुबह उठने भर आपके खाली पेट आपको दो से तीन ग्राम की मात्रा में इसका त्रिफला का सेवन करना है इसको आप गर्म पानी के साथ ले सकते हैं और जिन व्यक्तियों को सिर्फ वजन कम करना है लेकिन जिनको डायबिटीज नहीं है वह त्रिफला का चूर्ण शहद के साथ ही आप ले सकते हैं और अच्छी भूख लगने तक कुछ भी ना खाए जो लोग सिर्फ त्रिफला का चूर्ण नहीं ले सके टेस्ट अच्छी नहीं लगती तो वह इसका काढ़ा बनाकर भी ले सकते हैं या फिर आप रात को एक कप गर्म पानी के साथ एक चम्मच त्रिफला चूर्ण उसमें मिलाकर रात भर रख दे और सुबह उसको इस्तेमाल आप कर सकते हैं एक तो वैसे आप ले सकते हैं या फिर उसका छान के आप इस्तेमाल कर सकते हैं तो काफी सारे तरीकों से आप इसका अलग-अलग प्रयोग कर सकते हैं त्रिफला की गोली भी मिलती है लेकिन जो त्रिफला का चूर्ण है वह जितना असरदार  है उतना असर गोली  नहीं करती | 

 Cholesterols या fatty liver  को कम करने के लिए आपने  त्रिफला चूर्ण का सुबह खाली पेट सेवन करना है तो लगभग आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण सुबह खाली  पेट लेना है और शाम को भी एक चम्मच पांच छ बजे जब आपको भूख लगती है तब आपने इसका सेवन करना है आपने  या तो गर्म पानी में या तो शहद  में मिलकर इसका सेवन करना है क्योंकि यह दोनों भी इस फैट डिपोजिशन को काम करते हैं|  एक साथ अपने सेवन नहीं करना है क्योंकि शहद  और गर्म पानी अगर हम एक साथ लेते हैं तो इस आयुर्वेद में विरुद्ध आहार बताया हुआ है अगर आपको लिपोमा यानी चर्बी की गांठे है तो उसके ऊपर लेप लगाने के लिए भी त्रिफला चूर्ण में गोमूत्र मिलकर आप इसका लेप कर सकते हैं यानी त्रिफला चूर्ण का ड्राई मसाज भी आप कर सकते हैं ताकि यह चर्बी की जो गांठे  है वह कम हो सके

कब्ज के लिए भी त्रिफला एक बहुत अच्छी औषधि है त्रिफला एक मृदु विरेचक बताया गया है यानी इसकी जो action है वह बहुत ही जेंटल  बहुत ही mild  है इसको लेने के बाद आपको तकलीफ नहीं होगी तो जिन लोगों को मल प्रवृत्ति अच्छे से नहीं होती, मल बांध के नहीं आता या फिर उसमें चिपचिपापन रहता है या फिर stool pass  करने के लिए ज्यादा समय लगता है या फिर satisfaction नहीं रहता, IBS की तकलीफ है या आम दोष बढ़ा हुआ है तो यह सभी लोग त्रिफला का सेवन कर सकते हैं इसके लिए त्रिफला को रात को 2 से 3 ग्राम की मात्रा में गर्म पानी के साथ लेना है देखिए त्रिफला वात का अनुलोमन  करता है, जो गर्म पानी है वह भी वायु का अनुलोम्मन करता है तो त्रिफला किस औषधि के साथ किस अनुपात के साथ दी जा रही है तो वह भी बहुत महत्वपूर्ण है
अगर आपका कड़क मल आता है तो त्रिफला नहीं लेना है ,अगर आपको किसी कारण से लेना भी पड़ जाये तो तिल का तेल और एक चुटकी सेंधा नमक डालकर लेना है | क्योंकि तिल के तेल में जो स्निग्ध्ता  है वह त्रिफला में जो रूखापन है उसको कम करेगी

 त्रिफला किस औषधि के साथ किस अनुपात के साथ दी जा रही है तो वह भी बहुत महत्वपूर्ण है अगर आप इस तरह से त्रिफला का सेवन करते हैं तो उसका फायदा आपको निश्चित मिलेगा 
जिन लोगों को पाचन से संबंधित कोई भी तकलीफ है या नहीं खाना खाने के बाद अगर जिनका पेट में फुलापन लगता है भारीपन लगता है या फिर सीने में ,पेट में जलन होती है तो वो लोग  त्रिफला का सेवन खाने के बाद कर सकते हैं|  आप खाना खाने के आधा घंटा बाद त्रिफला चूर्ण को शहद  के साथ ले सकते हैं

 या फिर जिन लोगों को दातों से संबंधित या फिर मसूड़े की कोई तकलीफ है या फिर दांतों में सड़न  है ,बदबू है या फिर जिनको मसूड़े से खून आता है तो वो लोग  त्रिफला चूर्ण को वहां पर लगाकर थोड़ी देर रख दे और उसके बाद कुरला  कर ले और उसके साथ ही त्रिफला का अभ्यांतर सेवन भी करें इसके साथ ही जिन लोगों को बार-बार मुंह के चले आते हैं वह लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं|  या फिर त्रिफला का काढ़ा बनाकर थोड़ी देर मुंह में आप उसको पकड़ कर रखिए और फिर उसको निकाल दीजिए तो इससे भी आपको आराम मिलेगा 

 अच्छी ओरल हेल्थ यानी मुख् रोगों और दंत रोगों में भी त्रिफला का सेवन बहुत फायदेमंद है तो अगर आपके दांतों में senstivity है dental cavity  है मसूड़े से खून आता है तो जो त्रिफला चूर्ण है इसको अपने मंजन के जैसे इस्तेमाल करना है या तो फिर आप इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाकर भी इसको gently  massage  कर सकते हैं  त्रिफला का जो कवाथ  है इसका गण्डूष या oil pulling कर सकते  हैं वैसे ही इसको आपने  मुंह में थोड़ी देर पकड़ के रखना है या तो फिर इसका gargle  करना है तो इससे भी आपको दांतों की जो काफी सारी समस्या है जैसे कि bed  breath ब्रेथ है या तो मसूड़े से खून आना है मुंह का स्वाद न होना, जीभ  पर सफेद परत होना तो इन तरह की सभी समस्याओं में त्रिफला का प्रयोग करना  फायदेमंद है

फिर जिन लोगों को बालों  की कोई तकलीफ है या नहीं बालों का झड़ना है सफेद होना है या फिर डैंड्रफ है तो इसमें भी त्रिफला बहुत अच्छी मदद दिलाता है तो इसलिए का चूर्ण थोड़ा सा पानी मिलाकर उसका  बालों की जड़ों में लगा सकते हैं और उसकी थोड़ी देर बाद आपको धोना है इसको कुछ दिन करने के बाद ही आपके बालों की समस्या में काफी आराम मिलेगा तो इस तरह से बहुत ही अलग-अलग विकारों में आप त्रिफला का सेवन कर सकते हैं

 बालों की काफी सारी समस्याएं जैसे की hair  fall  है grey hair, dandruff  है इन सभी में त्रिफला का प्रयोग फायदेमंद है तो आपने रात को लोहे की कढ़ाई में त्रिफला चूर्ण का  पानी मिलाकर इसके पेस्ट बनाकर रख देना है और सुबह इसको लोकल ही अप्लाई करना है तो इससे भी आपका जो  hair  fall  या  grey hair इसमें आपको अच्छा रिजल्ट मिलता है अगर आपको dandruff की समस्या है तो त्रिफला चूर्ण में दही मिलाकर इसकी जो पेस्ट है वह अपने बालों की जड़ों में लगानी है तो इसमें जो cleansing प्रॉपर्टी है तो यह naturally  clean  करने के लिए मदद करता है वहां पर खुजली है dandruff है इसको काम करता है

किसको त्रिफला नहीं लेना है ?
 अब तक हमने देखा कि त्रिफला का सेवन कौन-कौन कर सकते हैं लेकिन इसके बाद हम देखेंगे कि किसने त्रिफला नहीं लेनी है तो देखिए त्रिफला को जो गुण बताया है वह रूक्ष गुण  है|  त्रिफला शरीर में रूखापन बनाती है तो जिनके शरीर में पहले से ही  रूखापन है या जिन  लोगों का  खानपान  रुखा  है या जो लोग बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं बहुत ज्यादा भाग दौड़ करते हैं या जिनके शरीर में कमजोरी है उन्होंने त्रिफला का सेवन नहीं करना है|  इसके साथ ही जिनको मल बहुत सख्त आता  है तो उन्होंने भी त्रिफला नहीं लेना है इसके साथ ही गर्भवती महिलाएं इन्होंने भी त्रिफला का सेवन नहीं करना है वह सिर्फ आँवला ले सकते हैं लेकिन त्रिफला का सेवन उनके लिए अच्छा नहीं है 
 त्रिफला कितने दिनों तक ले सकते हैं तो यह आपकी उम्र कितनी है आपकी बीमारी कौन सी है या फिर आपकी प्रकृति कौन सी है आप मौसम कौन सा चल रहा है इन सभी बातों पर त्रिफला कितने दिन तक लगातार  लेना  है 

इसे  भावप्रकाश निघण्टु में   दीपनी  रूच्या कहा गया है | यानी दीपन करने वाला जठरअग्नि को बढ़ाने वाला है रुचिकर  यानी जो खाने का स्वाद है खाने की रुचि को बढ़ाता है| 

अब देखते हैं कि आपने प्रकृति के अनुसार त्रिफला का सेवन कैसे करना है अगर आपको कफ और पित्त की समस्या है तो त्रिफला में जो हरड , बहेड़ा  और आँवला  है इनको आपने  सम प्रमाण में लेना है और अगर आपको वात  की समस्या है तो अपने 1 2 3 इस प्रमाण में से लेनाहै यानी आँवला ज्यादा लेना है | 

 शरीर में कफ को काम करता है अगर आपको त्रिफला आधा से एक चम्मच शहद में मिलाकर लेना है क्योंकि शहद भी शरीर में कफ को काम करता है अगर आपको पित्त की समस्या है तो आधा चम्मच त्रिफला  आपने  घी के साथ मिलाकर लेना है क्योंकि घी पित्त  का क्षमन  करता है और अगर आपको वात से संबंधित समस्या है या आपकी वात की प्रकृति है तो त्रिफला को आपने घी और मिश्री के साथ लेना है क्योंकि घी  से    आएगी आपका जो वात  है वह भी कम होगा अब त्रिफला में थोड़ा सा रूखापन है तो इसके लिए अपने घी मिलाकर लेना बहुत जरूरी है और त्रिफला में भी अपने आँवले का प्रमाण ज्यादा लेना है| 

आप खाना खाने के लगभग आधा या एक घंटा पहले त्रिफला का सेवन कर सकते हैं ताकि आपकी  जठराग्नि  बढ़ जाये या  खाने के बाद भी आप इसका का सेवन कर सकते हो क्योंकि आयुर्वेद में जो कसैला स्वाद है वह खाने के आखिर में लेने के लिए बताया हुआ है यह बहुत ही सुरक्षित है और इसकी आदत नहीं डलती है

 वेट लॉस या फैट लॉस के लिए त्रिफला का सेवन कैसे करना है तो इसमें भी त्रिफला सम प्रमाण वाला त्रिफला इस्तेमाल  करना है सुबह खाली पेट इसका सेवन करना है लगभग आधा से एक चम्मच त्रिफला चूर्ण शहद या तो गर्म पानी के साथ अपने लेना है क्योंकि शहद और गर्म पानी यह दोनों भी शरीर में कफ को, फैट को, मेध  धातु को कम करते हैं, कुछ लोगों को त्रिफला का स्वाद अच्छी नहीं लगती तो आप इसकी टैबलेट भी ले सकते हैं | 

या  पंचामृत त्रिफला एफर्मेशन टैबलेट अब इसके खास बात क्या है तो इसमें त्रिफला के साथ सौंफ, इलायची और प्रोबायोटिक भी है कि जो त्रिफला है यह शरीर में  तीनों दोषों  को बैलेंस करता है इन तीनों के लिए फायदेमंद है साथी में यह शरीर को प्राकृतिक रूप से  डिटॉक्स करता है आंतों की जेंटल क्लींजिंग में मदद करता है इसमें सौंफ और इलायची का भी समावेश है अब देखिए जो शॉप से इसको संस्कृत में मिश्रेया कहा जाता है इसके भी बहुत सारे फायदे हैं यह दीपन, पाचन, अनुलोम्मन करने वाली, तृष्णा  निग्रहण करने वाली है तो अगर आपको भूख अच्छे से नहीं लगती, खाना खाने का मन नहीं करता या तो फिर आपका खाना ठीक से नहीं पचता ,आपको अजीब सा  लगता है पेट में बहुत ज्यादा ब्लोटिंग या फुलापन रहता है|  पेट में दर्द या मरोड़ है या  बार-बार प्यास लगती है तो इन सभी समस्याओं को कम करने के लिए साफ आपको बहुत अच्छे से मदद करती है | 

जो इलायची इसको संस्कृत में एला कहा जाता है यह त्रिदोष हर  है यानि  वात,पित्त ,कफ तीनो  के लिए फायदेमंद है मुखशोधन ,दुर्गन्धनाशन,छर्दिनिग्रहण,रोचन,दीपन,पाचन इत्यादि | मुँह से बदबू आती है ,खाना हजम नहीं होता , उल्टी जैसे लगता है तो इन सभी तकलीफों को यह बहुत अच्छे से काम करती है पंचामृत इनफॉरमेशन टैबलेट में फ्री बायोटिक से जो हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ाते हैं इस तरह से यह डाइजेशन को इंप्रूव करने के लिए, कब्ज  को दूर करने के लिए ,bowl  मूवमेंट को रेगुलेट करने के लिए और ओवरऑल wellbeing में फायदेमंद है सभी प्रकृति के यानी सभी बॉडी टाइप के लोग इसका सेवन कर सकते हैं इसे लेना भी बहुत आसान  है 200 मिली  गुनगुने पानी में एक टैबलेट डालें, और यह  पानी में पूरी तरह से डिसोल्व हो जाती है  प्रिफरेबली से डिनर के एक घंटा बाद आपने इसे लेना है और अच्छे रिजल्ट के लिए दो से तीन महीने भी आप इसे ले सकते हैं | 

 अगर आपको त्वचा से सम्बंधित दिक्कत है तो त्रिफला का सेवन कर सकते हैं यहां तक इसे  त्वचा पर भी लगा सकते है तो अगर आपको Pimple है  या तो फिर Blackhead , Hyper pigmentation  है या अगर आपको wrinkles  बहुत ज्यादा है तो आप त्रिफला का फेस पैक लगा सकते हैं 
  • आपकी त्वचा oily है तो त्रिफला चूर्ण में अपने थोड़ा सा पानी या तो दही मिलाकर उसका फेस पैक लगाना है| और
  •  अगर आपकी त्वचा बहुत रुक्ष  है तो त्रिफला चूर्ण में आप  या तो घी है या तो फिर दूध, मक्खन इनको मिलाकर आप इसका फेस पैक कर सके यानी आपकी त्वचा के अनुसार आप त्रिफला में जो भी मिलाना  है वह बदल  सकते हैं| 
  अगर आपको घाव है,फोड़े फुंसी है, infection  है घाव  में से बहुत ज्यादा secretion  है या तो फिर diabetic  wound  है तो इस तरह के घाव को साफ करने के लिए, उसको धोने के लिए त्रिफला का जो कवाथ है उसको आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं 
इसको कैसे बनाना है, तो रात को दो गिलास पानी में आपने  लगभग एक चम्मच से दो चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रख देना है सुबह आपने इसको उबालना  रना है लगभग एक गिलास बचाने तक आपने इसे उबालना है और फिर छान के इस काढ़े से अपने घाव को धोना है अब देखिए त्रिफला में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज है यह घाव को साफ करने का, उसको ठीक करने का काम करता है तो इस तरह से लोकली आपने इसका प्रयोग करना है यहां तक की पेट में भी आधा आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण दिन में दो बार अपने लेना है तो आप oraly  और locally  भी से उसे इस्तेमाल कर सकते हैं


Comments

Popular posts from this blog

Medicine List

त्रिभुवन कीर्ति रस

अविपत्तिकर चूर्ण