लक्ष्मीविलास
पंच तत्वों के मिलन से बने हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए वात, पित्त और कफ तीनों दोषों का संतुलन में रहना आवश्यक होता है। इन तीनों में से एक भी दोष असंतुलित हो जाने पर हमारा स्वास्थ्य यकीनन बेहद सारी परेशानियों से घिर सकता है।
लक्ष्मीविलास रस संपूर्ण स्वास्थ्य के कामकाज को उचित ढंग से गतिशील बनायें रखने हेतु त्रिदोषों का नाश करता है।
यह रसायन सप्त धातुओं का योग कर बल, बुद्धि, ओज और वीर्य वर्धक में काफी फायदेमंद होता है।
लक्ष्मीविलास रस संपूर्ण स्वास्थ्य के कामकाज को उचित ढंग से गतिशील बनायें रखने हेतु त्रिदोषों का नाश करता है।
यह रसायन सप्त धातुओं का योग कर बल, बुद्धि, ओज और वीर्य वर्धक में काफी फायदेमंद होता है।
- लक्ष्मीविलास रस उम्र ढलने की प्रक्रिया को धीरे कर मानव को उत्कृष्ट जीवन जीने के अनुकूल बनाता है।
- लक्ष्मीविलास रस को लेने से हर तरह के बुखार, सर्दी, खाँसी-जुखाम, खून की कमी, बदन दर्द, प्रजनन रोग, मूत्र परेशानियां, त्वचा की समस्याएं, पुराना सायनोसाइटिस, सांस संबंधी विकारों, यौन दुर्बलता, अल्सर, संक्रमण, दस्त, मोटापा, एलर्जी और वीर्य दोष जैसी अनेक परेशानियों का समाधान हो सकता है।
- यह रसायन हृदय को शक्तिशाली कर स्वास्थ्य को जानलेवा जोखिमों से परे करने में मददगार हो सकता है।
- लक्ष्मीविलास रस को एक कामोद्दीपक रसायन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जो काम उत्तेजना को बढ़ाने और दांपत्य सुख भोगने में मदद कर सकता है।
- लक्ष्मी विलास रस (Laxmi Vilas Ras) को आप अपने नजले के लिए एक सम्पूर्ण इलाज कह सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें मौसम के बदलते ही सर्दी, जुखाम या बुखार हो जाता है और इसको जाने में समय लगता है।
- बुखार हटाए: Cures Fever (अगर छोटा मोटा कफ का बुखार हो | :)बुखार होते ही आप दवाइयों के चक्र में आ जाते हैं और साथ ही डॉक्टर के पास भी जाना पड़ जाता है। बुखार दरअसल शरीर के तापमान में आए अकस्मात बदलाव का नतीजा है। आप इसे बेहद आसानी से लक्ष्मी विलास रस से ठीक कर सकते हैं। सेहत हो ठीक तो मन भी अच्छा महसूस करता है।
- सरदर्द को दूर करे: Cures Headache - सर में दर्द होने पर आपको काफी अजीब सा लगता है। आस पास की दुनिया में एक अजीब सा शोर सुनाई देता है जिसकी वजह से आपको हर इंसान की बातचीत कष्टकारी लगती है। ये सर के अंदर हुए कुछ केमिकल बदलावों के कारण हो रहा दर्द होता है जिसे आप लक्ष्मी विलास रस से दूर कर सकते हैं।
लक्ष्मीविलास रस को निम्न अवस्था व विकार में सलाह किया जाता है। लक्ष्मीविलास रस का उपयोग विशेषज्ञ से निजी सलाह लेने के बाद करना उचित माना जाता है।
- कुष्ठ रोग
- मोटापा
- सर्दी-खाँसी-जुखाम
- टायफायड
- प्रमेह
- बवासीर
- वीर्य कमी
- अतिसार
- अल्सर
- बदन दर्द
- खून की कमी
- प्रजनन संबंधी रोग
- सांस लेने में तकलीफ
- यौन दुर्बलता
- मूत्र दोष
- आंतरिक संक्रमण
- त्वचा विकार
- हर्निया
- नाक की एलर्जी
- हाथीपांव
- हृदय की अनियमित धड़कन
- उदर रोग
- कर्ण दोष
आमतौर पर निम्न घटक लक्ष्मीविलास रस में मौजूद होते है।
अभ्रक भस्म + जायफल + जावित्री + गंधक + कपूर + भांग के बीज + धतूरा + नागबला + शतावरी + अतिबला + गोखरू + विदारी छाल + हिज्जल + पान के पत्ते का रस + विधारा
लक्ष्मीविलास रस कैसे काम करती है?
- कुछ औषधियां बल देने के लिए है जैसे बला ,अतिबला ,
- कुछ कफ सुखाने के लिए है जैसे जावित्री ,धतूरे के बीज
- कुछ स्टेरॉयड की तरह काम करती है जैसे मांघ के बीज
- कुछ औषधियाँ जैसे पारा ,गंधक शरीर में अवशोषित करने का काम करती है
- अभ्रक आयरन का काम करती है |
- यह कफ ,साइनस ,इन्फ्लून्जा या ENT का कफ ,मतलब छाती के कफ पर काम करती है |
- ताकत को बढ़ाती है |
एक खास इसकी बात यह है कि यह लक्ष्मी विलास रंग जो है वात ,पित्त और कफ तीनों ही परिस्थिति में सुरक्षित है यानी आपको डरने की जरूरत नहीं है कि यह कफ सुखायेगी है कि गर्मी तो नहीं कर देगी और इसके अलावा यह जो है यह बवासीर हो किसी को, त्वचा की दिक्कत हो चाहे किसी को मधुमेह हो तो आयुर्वेद खुद कह रहा है कि 20 प्रकार के प्रमेह , 18 प्रकार के कुष्ठ रोगों में सुरक्षित है | घर में किसी को छोटा-मोटा कफ हो गया,नजला हो गया ,छींके आ रही है ,नाक बह रही है,छोटा मोटा nasal polyp है तो ले सकते है |
- इसे 3 महीने से ज्यादा समय के लिए नहीं देनी ,यह मेध नाश करती है ,मतलब वजन कम करती है |
- पचने में थोड़ी भारी है ,जठराग्नि से पचती है |
- हल्का फुल्का शरीर दर्द में काम करती है |
- अगर गले में कफ है तो शहद से लो |
- अगर ताकत लेनी है तो दूध से लो |
- अभ्रक भस्म क्षय रोगों से मुक्ति के लिए एक उत्तम टॉनिक है। अभ्रक भस्म आवश्यक धातुओं का पोषण कर ऊतकों की मरम्मत करने का कार्य करता है। यह क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और छाती की जकड़न जैसी श्वसन समस्याओं में प्रभावी है। मानसिक नसों की उत्तजेना को शांत कर मानसिक तनाव और थकावट से छुटकारा पाने के लिए इसे प्रयोग में लिया जा सकता है।
- अभ्रक भस्म खून की कमी से झूझने वाले शरीर की परवाह करता है। यह लाल रक्त कोशिकाओं में बढ़ोतरी कर रक्त परिसंचरण क्रिया में तेजी लाने का कार्य करता है।
- जायफल और जावित्री मसालों की तरह प्रयोग में लिए जाने वाले गर्म यौगिक है। ये शारीरिक अंगों में गर्माहट पैदा कर नपुंसकता, स्तंभन दोष और इनफर्टिलिटी जैसी यौन दुर्बलताओं में सुधार करने का कार्य कर सकते है।
- भांग के बीजों में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 जैसे फैटी एसिड उपलब्ध होते है। यही कारण है कि ये बीज हृदय के लिए अच्छे माने जाते है। भांग के बीजों में एंटीस्पास्मोडिक गुण भरे होते है, जिससे ये मासिक धर्म की ऐंठन और पेट दर्द में राहत प्रदान करते है।
- नागबला दस्त की परेशानी में मददगार साबित होता है। यह वीर्य की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास करता है। इसके अलावा, दिल की बीमारियों, बवासीर, गठिया, टीबी, सर्दी-जुखाम आदि के लिए उत्तम टॉनिक है।
- गोखरू त्वचा की शिकायतों में काम आ सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्राकृतिक तत्व होते है, जिससे एक्जिमा का खतरा कम हो जाता है।
- गोखरू को प्रतिदिन आदत में लेने से शरीर में बेहद जल्दी टेस्टोस्टेरोन के स्तर में वृद्धि का पुख्ता अनुमान है। गोखरू से ल्यूटिनाइजिंग नामक हार्मोन में वृद्धि होती है, जो शारीरिक ताकत को बढ़ाकर शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने का कार्य करता है।
अनुपान
- अगर लगता है कि सारे शरीर में कफ हो पुरे सिर में है ,सारा शरीर टूट रहा है |,तब गरम पानी से लो |
- हमारे को लगता है कि सिर्फ गले में कफ है, बलगम यहीं पर है, गले में इंफेक्शन है, सांस चढ़ता है, गले में सारा है तो शहद से मिलकर देते हैं ताकि गले में लग जाए और जाकर आराम दे |
- इसके अलावा भी इसको हम दूध से दे देते हैं रात और सुबह, इसमें ऐसी जड़ी बूटियां भी है जो ताकत देती है और यदि आपको पता लग जाए कि मेरी धातु कमजोर है और मुझे कफ के साथ-साथ धातु को मजबूत करना है कि मेरे को कम से कम धातु से लड़ने की ताकत आ जाये , तो दूध से दे सकते हैं|
- सुबह ,दोपहर ,शाम 1 -1 गोली पानी या शहद से या २-२ गोली सुबह शाम दूध से ले सकते है |
बच्चे को आधी मात्रा में दे देते हैं|
Comments
Post a Comment