शूलवज्रिणी वटी

 रसगन्धकलोहानां पलार्द्धेन समन्वितम्।

त्रिफला रामठं शल्वं शटी त्रिकटुटङकणम्।।

पत्रं त्वगेला तालीशं जातीफललवङ्गकम्।

यमानी जीरकं धान्यं प्रत्येकं तोलकं मतम्।।

माषैका वटिका कार्या छागीदुग्धेन वा पुन।

एकैका भक्षिता चेयं वटिका शूलवज्रिणी।।

शूलमष्टविधं हन्ति प्लीहगुल्मोदरं तथा।

अम्लपित्तामवात ञ्च पाण्डुत्वं कामलां तथा।।

शोथं गलग्रं वृद्धिं श्लीपदं सभगन्दरम्।

वृद्धबालकरी चैव मन्दाग्नेरपि दीपनी।। भै.र.30/97-101, र.सा.सं.


क्र.सं. घटक द्रव्य प्रयोज्यांग अनुपात

  • शुद्ध पारद (Mercury) 24 ग्राम
  • शुद्ध गन्धक (Sulphur) 24 ग्राम
  • लौह भस्म 24 ग्राम
  • शुल्व (ताम्र) भस्म 12 ग्राम
  • शटी कन्द 12 ग्राम
  • एला (सूक्ष्मैला) (Elettaria cardamomum Maton.) बीज 12 ग्राम
  • रामठ (हिंगु) (Ferula narthex Boiss.) निर्यास
  • शुण्ठी (Zingiber officinale Rosc.) कन्द 12 ग्राम
  • मरिच (Piper nigrum Linn.) फल 12 ग्राम
  • पिप्पली (Pipe longum Linn.) 12 ग्राम
  • शुद्ध टंकण 12 ग्राम
  • हरीतकी (Terminalia chebula Retz.) हरड़  फल मज्जा 12 ग्राम
  • विभीतकी (Terminalia bellirica Roxb.) बहेड़ा  फल मज्जा 12 ग्राम
  • आमलकी (Emblica officinalis Gaertn.) आंवला  फल मज्जा 12 ग्राम
  • दालचीनी (Cinnamomum zeylanicum Blume syn-C.Verum J.S.)त्वक् 12 ग्राम
  • तेजपत्र (Cinnamomum tamala) पत्र 12 ग्राम
  • तालीस पत्र (Abies webbiana Lindl. Syn-A. spectabilis (D.Don) Spach.पत्र 12 ग्राम
  • जायफल (Croton tiglium Linn.) बीज 12 ग्राम
  • लवङ्ग (Syzygium aromaticum Linn.Merr. & Per.) कली 12 ग्राम
  • यमानी (यवानी) (Trachyspermum ammi Linn.) फल 12 ग्राम
  • जीरा (Cuminum cyminum Linn.) फल 12 ग्राम
  • धनिया (Coriandrum sativum Linn.) फल 12 ग्राम
  • छाग दुग्ध (अजाक्षीर) (Goat milk) Q.S मर्दनार्थ

यह 8 प्रकार के दर्दों को सही करती है | 
यह सिर्फ दर्द को सही नहीं करती बल्कि उसके कारण को भी सही करती है | 
यह रस वटी है ,यह जल्दी से काम करती है | इसमें पारद  और गन्धक  इसको रस वटी बनाती है | 

इसमें त्रिफला है जैसे 
  • हरड़ 
  • आंवला 
  • बहेड़ा 

  • आँतों में सूजन का दर्द ,दर्द भी ठीक करेगी और सूजन भी 
  • Gastero -intestinal  infection ,दर्द भी ठीक करेगी और infection भी 
  • गैस का दर्द 
  • मांसपेशियों में ऐठन पड़ जाती है | मांसपेशियों  सख्त हो जाती है | 
  • गुलाम या कोड़ी का दर्द 
  • पीरियड्स के दौरान दर्द 
  • गैस और एसिडिटी का दर्द 
  • पेट में चोट लग गयी ,कोई ऊँची नीची सीडी चढ़ गयी जिससे धरण पड़ गयी | 
  • अंदर से चोट लग गयी जैसे कीड़ा  काट गया | 
  • जैसे गर्म आलू या कोई चीज़ खा ली ,उससे पेट में दर्द हो गया | 
  • आंतो में कोई मास बढ़ जाना , जिससे दर्द हो गया हो | 
  • कोई पथरी का दर्द हो गया हो पेट में 
  • लूज़ मोशन में सेफ है | 
  • पाइल्स के दर्द में ले सकते है | 
  • भगन्दर के दर्द में ले सकते है | 
  • आपने खा लिया और पच नहीं रहा ,उसके दर्द में ले सकते है | 
  • पेट साफ़ करने गए ,तब दर्द हो जाना | 
  • आव को ठीक कर देती है | 

अनुपान 
  • अगर हल्का फुल्का दर्द है और पुराना है तो दिन  में 2 -3 बार खाने के 10 -15 मिनट बाद दे सकते है | 
  • अगर इमरजेंसी में देनी है तो एक साथ 2 गोली भी दे सकते है | 
  • बच्चों को आधी गोली देते है | 
  • नया दर्द है तो एक दो दिन में सही हो जाता है | अगर पूरा फर्क नहीं पड़ रहा तो 5 -10 % सहन कीजिये |गरम पानी की टकोर कीजिए ,हल्का खाना खाइये | 
  • सूप ,खिचड़ी , दलिया, दाल का पानी ,फल खा ले | 
  • अगर किसी को वात का दर्द है तो गुनगुने पानी से लो | 
  • सुबह दोपहर शाम 
  • अगर heartburn ,छाती में जलन ,आँतों में पित्त है ,गर्मी है ,आग लगी पड़ी है | तब इसे ठन्डे पानी से या ताजे घड़े के पानी से  देते है | 
  • अगर पेट में कफ है तो शहद ,अदरक के साथ गोली दे दो और ऊपर से गरम पानी पिला  दो | 
  • अगर पीरियड्स में लेनी है तो उसे सादे पानी के साथ देकर ,फिर गरम पानी में गाय का देसी घी डालकर दे दो | सुबह दोपहर शाम 
  • पित्त रोगों में गाय या बकरी के दूध से दे दो | जैसे शरीर बहुत कमजोर हो गया है ,धरण फड़फड़ाती है | इसको 2 -3 महीने तक दे सकते है | 
  • यह दीपन पाचन भी करती है | 

 

Comments

Popular posts from this blog

Medicine List

त्रिभुवन कीर्ति रस

अविपत्तिकर चूर्ण