धात्री लौह
आँवला
- आँवला को धात्री भी बोलते है |
- इसको श्रीफल भी बताया है| इसको अमृता भी बोलते हैं लवण रस को छोड़कर इसमें सभी रस पाए जाते हैं इसके पत्ते भी इमली के पत्ते की तरह छोटे छोटे होते हैं|
प्रकृति
- इसका वर्णन वयस्थापन गण में किया गया है |
- यह अम्ल रस से वाताघन कार्य करता है,मधुर ओर शीत गुण से पित्त का क्षमन भी करता है और यह रुक्ष और कषाय होने की वजह से कफ का भी क्षमन करता है
- इसलिए यह त्रिदोष शामक है विपाक मधुर है वीर्य में शीत है गुणों में लघु और शीत है|
उपयोग
- इसका उपयोग रसायन रूप में भी होता है आँवला रसायन , चवनप्राश इत्यादि | इसको कच्चा भी खा सकते हैं, मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं, शक्कर के साथ भी खा सकते हैं |
- यह सभी धातुओं को बढ़ाने का काम करता है
- मुंह में खट्टापन , स्वाद न आना , अरुचि, वमन, छर्दि ,सिरदर्द इत्यादि में उपयोग होता है | सिरशूल का क्षमन करता है |
- जो लोग पित्त प्रकृति के हैं सिर दर्द होता है, अपचन होता है, खट्टे डकार आते हैं | इन सब में आँवला उपयोगी है |
- काफी सारे स्नायु तंत्र के रोगो में काम करता है ,ज्वर में भी बहुत अच्छा काम करता है |
- इसमें आंवले का काढ़ा दिया जाता है | इसको शहद या शर्करा के साथ उपयोग में लाते है |
- ज्वर के बाद जो शिथिलता आती है, रस धातु अग्निमांध होता है शरीर में जो धातुगत हानि होती है, उन सब में धातु गत दोषों का पचन करके यह धातृ लौह बहुत अच्छे से काम करेगा |
- इसी तरह जो रक्त पित्त के विकार है और उष्णता के विकार है | त्वचा के विकार हो जैसे कुष्ठ इत्यादि ,कुष्ठ में भी यह कषाय रस और रुक्षता से कलेद का अवशोषण करती है |
- स्त्री के रोग के लिए अच्छा है |
- स्त्रियों में आमतौर पर पांडु रोग होता है मतलब हिमोग्लोबिन की कमी होती है जिसमें यह बहुत अच्छी तरह काम करता है| क्योंकि यह मधुर विपाकी है शीत वीर्य है आयरन की मात्रा भरपूर होती है
- आंवला जूस में जीरा पाउडर और खड़ी शक्कर डालकर पीने से अम्लपित्त की शिकायत नहीं होती
- हिक्का और श्वास रोग में आंवला, पिप्पली और शहद के साथ देने से अच्छा होता है
धात्री लौह
- गदनिग्रह:, भेषज रत्नावली,रस राज सुंदर इत्यादि में इसका वर्णन आया है
- इसको बनाने का तरीका क्या है भैषज रत्नावली में रोगाधिकार पांडु रोग इसका वर्णन किया गया है
- आंवले का चूर्ण, लौह भस्म, सूंठी , मरीच , पिप्पली, हल्दी| लौह भस्म को छोड़कर सबका सूक्ष्म चूर्ण बनाना है|
- फिर इसमें लौह भस्म मिलानी है| कांच के पात्र में डालकर रख लेना, सभी औषधियों को संभाग में मिलाना है |
- 2 -4 रत्ती की मात्रा में इसका उपयोग करना है | घी,शर्करा के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं| 5 मिलीग्राम से लेकर 1 ग्राम तक इसको ले सकते हैं
- यह पित्त जनित विकारों में उपयोगी है
- कामला में जब पित्त बढ़ जाता है, तो उस पित्त का क्षमन करने के लिए ,धातु में जो शिथिलता आ जाती है , और कई बार तो पांडु का परिवर्तन कामला (पीलिया) में हो जाता है| ऐसे में धात्री लौह पित्त का शमन करती है और कामला की सम्प्राप्ति भंग करती है
- यह मधुर विपाकी है और शीत वीर्य है
- अरुचि, ज्वर ,अग्निमांध ,bilirubin बढ़ जाता है ,bilirubin RBC के destruction से आता है | कामला और पाण्डु रोग में बहुत अच्छी है |
- जलन और अरुचि दूर होगी
- आम का पाचन करेगी
- कुछ काम का मन नहीं होता ,उत्साह नहीं रहता ,थकान आना इत्यादि लक्षणो मे यह बहुत अच्छा काम करती है |
- शरीर में खून की कमी को दूर करता है , आँवला से रक्ताणुओं की मात्रा बढ़ेगी जिससे मरीज को ताकत मिलेगी |
- रक्तपित्त में भी इसका अच्छा उपयोग है, उष्णता में इसका उपयोग है |
- आंवला एक अपवाद है जो अम्ल रस का होकर भी अम्लपित्त का नाश करता है|
- यह ऊर्ध्वगा रक्तपित्त और अधोगा रक्तपित्त दोनों में काम करता है |
- आंवला और त्रिफला को चक्षुष्य बताया है इससे आंखें मजबूत होती है
- आयुर्वेद के अनुसार आंखों में आलोचक पित्त होता हैं,जिसके दो प्रकार है
- बुद्धि वैशेषिक आलोचक पित्त -जो व्यक्ति की image form होती है ,सामने वाला व्यक्ति क्या है कैसा है |
- चक्षु वैशेषिक आलोचक पित्त -Retinal image formation में काम करता है |
- पित्त के पांच प्रकार हैं और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण पाचक पिता है यह पित्त बाकी चार पित्तों का पोषण करता है
- अगर पाचक पत्रकार स्रवण अच्छा होगा तो आलोचक पित्त का भी पोषण अच्छा होगा| यह स्थूल पाचन और सूक्षम पाचन को अच्छा करेगा | पाचक पित्त का बल बढ़ेगा तो बाकि चार पित्तों का बल बढ़ेगा |
- भ्राजक पित्त यानी तो त्वचा का कार्य अच्छा होगा, त्वचा के वर्णों में सुधार आएगा|इसको वर्ण प्रसाधन भी बताया है |
- रंजक पित्त भी अच्छा होगा | यह पित्त रंगनें का कार्य करता है। रक्त की लाली, त्वचा का रंग, आंखों की पुतलियों का रंग रंगनें का कार्य करनें से इसे रंजक पित्त कहते हैं। तो कामला में जो पीलापन आया है वह सही होगा | जो पांडु वर्णता आयी है वह सही होगी | पांडू में जो सफेदी आई है वह सही होगी|
- पांडू या कमल में जो थकावट है बुद्धि की क्रिया में मन नहीं लगता| कुछ सूझता नहीं है ,बुद्धि के कार्य में मन नहीं लगता
- कुछ भी विषय सामने आता है तो इन्द्रियाँ उसको समझने में असमर्थ रहती है,ऐसी स्थिति में यह लाभदायक है | साधक पित्त पर काम करेगा यानि ओज की मात्रा बढ़ाएगा यानि थकावट ,बुद्धि इत्यादि |साधक पित्त मेधा और धारण शक्ति को बढाता है।आंवला पाँचों प्रकार के पित्तों पर काम करता है |
- यह हीमोग्लोबिन पर काम करता है एवं उसको बढ़ाता है | रक्त धातु की शिथिलता को कम करता है | मूंगफली और गुड़,खजूर में आयरन की मात्रा बहुत अच्छी होती है
- इसको लेने से कोष्ठबद्धता नहीं होगी , यकृत और आंतों का कार्य सुधर जाएगा क्योंकि यह कफ पित्त का भी क्षमन करता है
- बालों का झड़ना, बालों का सफेद होना इत्यादि में बहुत अच्छा काम करता है
- यह गर्भाशय को बल देकर प्रजा स्थापन करता है
- श्वेत और रक्त प्रदर में काम करता है यह रुक्ष और कषाय रसात्मक है,यह कलेद और पस का नाश करता है | सफ़ेद प्रदर कफ से सम्बंधित व्याधि है | कफ दुष्टि है तो कलेद अधिक बनता है ,अधिक मात्रा में secretion होता है ,कभी कभी बदबू भी आने लगती है |
अनुपान
- खाने से पहले लेने पर पित्त की उग्रता और वात का क्षमन होगा | अमाशय में पित्त का क्षमन होगा |
- बीच में लेने पर मलावरोध दूर होगा | आहार में अपचन और जलन की उत्पति नहीं होगी | पाचन शक्ति बढ़ेगी |
- भोजन के अंत में उपयोग करने पर उदर शूल ,पंक्ति शूल (भोजन करते हुए बीच में दर्द होना ) नहीं होता
- अपचन ,जलन ,खट्टे डकार ,सार कीट विभाजन अच्छे से नहीं होना ,गैस इत्यादि में घी या शहद या मिश्री से लेने से अच्छा फायदा मिलता है |
Comments
Post a Comment