स्वर्णपत्रादि मोदक

 योग

सनाय की नई पत्तियां, गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां, अंजीर, पेशावरी बादाम की गिरियाँ, काले मुनक्केे तथा छोटी मधुमक्खी का शहद, इन छहों चीजें पांच-पांच तोले लेें। 


निर्माण

सनाय पत्ती और गुलाब के फूलों को तेज धूप में सुखा कर एक साथ कूट और छान लें, बादाम की गिरियों का दस मिनट तक पानी में उबालकर, उनका छिलका उतार लें और सिल पर उनकी पीठि कर लें, अंजीर और धुले मुनक्का के बीज निकालकर दोनों को पृथक-पृथक पीस लें। अब सभी चीजों को खरल में डाल कर शहद के साथ अच्छी तरह खरलकर एक-एक तोले के मोदक बना लें।


गुण

पुराने कब्ज के रोगियों के लिए यह विशेष लाभकारी है।उनकी आँतो में चिपके और सूखे मल को यह मोदक निकालता है, बादी के कारण मल में होने वाली खुश्की को दूर करने में यह मोदक विशेष उपयोगी है। यह आँतों में चिकनापन लाता है, सेवन करने के बाद पेट में ऐठन उत्पन्न नहीं करता तथा बादी के साथ-साथ बड़े हुए पित्त और उसकी गरमी को भी शांत कर देता है।


मात्रा

आधा तोला से एक तोला तक गरम दूध के साथ सेवन करें।


समय

तीव्रतायुक्त रेचन के लिए सुबह और मृदु रेचन के लिए सोते समय रात्रि को इसका सेेवन किया जाता है।


प्रयोग

प्रातःकाल एक मोदक खाकर ऊपर से एक पाव गाय का दूध पीना चाहिए। घंटे-घंटे पर थोड़ा सा दूध पीते रहने से दो-तीन दस्त खुलकर हो जाती है। दोपहर में मुँग, पुराने चावल की खूब पतली खिचड़ी घी और अदरक डालकर तथा हींग और जीरे का बघार देकर आहार करना चाहिए। कम दस्त के लिए इसकी आधा तोले की मात्रा गरम दूध से सोते समय रात्रि में लेने से प्रातःकाल एक पतला दस्त होता है।

Comments

Popular posts from this blog

Medicine List

त्रिभुवन कीर्ति रस

अविपत्तिकर चूर्ण