पुष्पधन्वा_रस😘
यह रसायन कामोत्तेजक, बल, वीर्य और शक्तिवर्द्धक एवं उत्तम वाजीकरण है। इसके नियमित सेवन से वीर्यस्राव, वीर्य-विकार, ध्वजभंग, बन्ध्यत्व आदि रोग नष्ट होते हैं। यह रस स्त्रियों के बीजाशय के योग्य विकास न होने से उत्पन्न बन्ध्यत्व दोष और पुरुषों के शुक्रस्राव की दुर्बलता से पैदा हुई नपुंसकता की अव्यर्थ औषधि है।
ज्यादे स्त्री-प्रसंग करने से शुक्र (वीर्य) पतला हो जाता है। ऐसे समय में उत्तेजना (काम की इच्छा) होने पर सिर में दर्द होने लगता है और यह दर्द तब तक होता रहता है जब तक
वीर्यस्राव नहीं हो जाता अथवा किसी प्रेमी को अपनी प्रेमिका से सम्मिलन न होने के कारण उसको चित्त-विभ्रम (उन्माद) हो गया हो, तो इन दोनों अवस्थाओं में पुष्पधन्वा रस के उपयोग से बहुत लाभ होता है, क्योंकि यह रस वीर्यवाहिनी शिरा को शक्ति प्रदान कर उसे वीर्य धारण करने में समर्थ बनाता तथा जननेन्द्रिय की नसों में रक्त का संचार कर उसकी शिथिलता दूर कर उन्हें पुष्ट करता है। स्तम्भक और वृष्य होने से यह शुक्रधारक तथा शक्तिवर्द्धक भी है।
जैसे पुरुषों को कभी मनोव्याघात या और भी किसी आकस्मिक दुर्घटना के कारण स्त्री प्रसंग करने की इच्छा नहीं होती उसी तरह कभी-कभी स्त्रियों को भी यह शिकायत हो जाती है। यदि उक्त समय में पुरुष-संगम की इच्छा नहीं होती हो अथवा युवावस्था आने पर भी उचित अंगों के विकास न होने से समागम की इच्छा नहीं होती हो, तो ऐसी अवस्था में पुष्पधन्वा रस के उपयोग से मानसिक क्षोभ दूर हो जाते और स्त्रियोचित अंगों की पुष्टि होने
लगती तथा बाद में कामोत्तेजना भी होने लगती है।
*#गर्भाशय😘
गर्भाशय सूजाक या उपदंश के विष के कारण दूषित हो गया हो, जिससे योनिमार्ग से पतला और बदबूदार स्राव भी होता हो, तो इस दूषित विष तथा स्राव को रोक कर गर्भाशय को शोधन करने के लिये इस रसायन का उपयोग किया जाता है। इससे बहुत शीघ्र लाभ होता है।
स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के परामर्श एवं
Comments
Post a Comment