सप्तामृत लौह
सप्तामृत लौह के घटक द्रव्य
- हरड़
- बहेड़ा
- आंवला
- मुलेठी
- लोह भस्म
हरड़, बहेड़ा, आंवला और मुलेठी को कूटकर, कपङछान करके चूर्ण बना लें तथा लोहा भस्म सबको 1-1 भाग लेकर एकत्रित करके खरल में कूटकर सुरक्षित रख लें।
सप्तामृत लौह के उपयोग
- सप्तामृत लौह मे त्रिफला (हरड़, बहेड़ा, आंवला) होने के कारण यह आंखों के लिए एक उत्तम दवा है। क्योंकि यह तीनों ही औषध द्रव्य नेत्र विकारों को पूरी तरह से नष्ट कर देते हैं।
- सप्तामृत लौह के सेवन से जिन लोगों को नजदीक या दूर देखने में परेशानी हो या आंखें लाल रहती हो, आंखों में खुजली होती है, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना आदि विकार नष्ट हो जाते हैं।
- मुलेठी के अंदर एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो इंफेक्शन को बढ़ने से रोकते हैं । सप्तामृत लौह में मुलेठी होने के कारण यह नेत्र रोगों को तो दूर करती ही है साथ ही में ऊर्ध्व जत्रुगत अर्थात गले से ऊपर उत्पन्न होने वाले रोगों में भी लाभदायक है। जैसे दांत, कान, गला और कंठ आदि में किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन और दर्द होने से रोकती है।
- इसमें लौहे का प्रधान मिश्रण होने के कारण यह औषधि हमारे शरीर में रक्त को भी बढ़ाती हैं। जिससे एनिमिया से भी छुटकारा मिलता है।
- इसको महात्रिफला घृत अथवा मधु में मिलाकर नियमित रूप से साल भर सेवन करने से नेत्रों की ज्योति बहुत अच्छी बढ़ जाती है। चश्मा लगाने की आवश्यकता भी मिट जाती है। कई रोगियों की जिनकी नेत्र दृष्टि कमजोर होने से चश्मा लगाना पड़ता था इसके सेवन से नेत्र की ज्योति बढ़कर चश्मा हटा देने के कई उदाहरण भी हमने देखे हैं।
- सप्तामृत लौह में आंवला है जो बालों को झङने से तथा सफेद होने से रोकता है। इसके साथ – साथ यह हमारी जठराग्नि को भी प्रदीप करता है।
- इसके सेवन से शरीर में काम शक्ति की वृद्धि होती है, मुख कांतिमय हो जाता है तथा बाल अत्यंत काले हो जाते हैं तथा साथ ही में यह रसायन शरीर में ताकत भी बढ़ाता है।
- लोगों को किसी भी प्रकार के दर्द में दे सकते हैं इसका रोगाधिकार शूल रोग है | शरीर के किसी भी हिस्से में अगर दर्द होताहै तब भी आपको आयुर्वेद चिकित्सक सप्तामृत लौह का इंडिकेशन दे सकते हैं |
- अम्ल पित्त में भी दे सकते है यानी की हाइपर एसिडिटी की जो बीमारी होती है|
- परिणाम शूल यानि खाना खाने के थोड़ी देर के बाद में जब दर्द उठाता है उसमें भी सप्तामृत लौह का प्रयोग किया जाता है|
- कुछ वैद्य इसको जो UTI होता है यानी की Urinary tract infection में भी देते हैं|
- आयुर्वेद में सप्तामृत लौह का इंडिकेशन ज्वर रोग में भी है लेकिन ज्वर में कौन से ज्वर ?अगर आपको किसी इन्फेक्शन के कारण बुखार आ रहा है तब सप्तामृत लौह काम नहीं करेगा आप लोगों ने कई पेशेंट ऐसे देखे होंगे सुने होंगे जो किसी वजह से काफी लंबे समय से बीमार चल रहे होते हैं|
- ट्यूबरक्लोसिस वाले मरीज हो सकते हैं ,कैंसर वाले मरीज हो सकते हैं या फिर मानसिक तनाव वाले, डिप्रेशन होते हैं
- जिसमें किसी कारण की वजह से, कई बार बिना कारण की वजह से भी ज्वर आने लगता है अगर बाहर ज्वर महसूस नहीं हो रहा है तब भी मरीज को पूरे दिन अनबना सा लगता है शरीर में थकावट महसूस होती है किसी काम को करने की इच्छा नहीं हो रही होती है और उसको अपने शरीर में हल्का हल्का बुखार हमेशा ही महसूस होता है इस प्रकार के जो ज्वर है वो ठीक किया जाता है
- सभी प्रकार की Hyper Acidity है जिसमें शरीर के अंदर और खास तौर से आमाशय वाले भाग में, यानी की आयुर्वेद के हिसाब से बोले जाएं तो उदर का जो ऊपरी हिस्सा होता है जिसमें आपका आमाशय ,पेनक्रियाज ,लीवर ,गाल ब्लैडर भी आएगा और पीछे की तरफ जाएंगे तो vertebral column वाला हिस्सा आएगा ठीक है ये वाले जो एरिया होता है इसमें किसी भी कारण से यदि पित्त ज्यादा बढ़ा हुआ है| तब भी सप्तामृत लोक का प्रयोग किया जाता है तो यह सारे इसके अलग-अलग इंडिकेशन है तो अगली बार यदि कभी कोई आयुर्वेद डॉक्टर आपको Hyper Acidity की स्थिति में या फिर खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है और डॉक्टर आपको सप्तामृत लौह दे दे तो आपको चिंता नहीं करनी है, बिल्कुल कोई गलत नहीं है|
- इसमें त्रिफला डाला हुआ है जो की आपके ,शरीर में आम का पाचन करेगा
- इसमें मुलेठी है वो भी समान मात्रा में ये हाइपर एसिडिटी को कम करेगी और लौह भस्म में दे रखा है जो की आपके शरीर में रसायन का कम करता
- है तो यह आयुर्वेद की बहुत अच्छी मेडिसिन है इसका प्रयोग के व्यक्ति कर सकता है ऐसे एक साल तक के बच्चे से लेकर 70 80 साल तक के बुजुर्ग
- लोग हैं वो भी इसका प्रयोग कर सकते हैं | लौह भस्म का जो एंटी डॉट होता है त्रिफला होता है या फिर लौह भस्म का जो शोधन होता है ना वो त्रिफला के काढ़े में किया जाता है| यानी की लौह भस्म यानि आयरन जो होता है अगर ज्यादा उपयोग किया जाए तो उसके एंटी डॉट रूप में त्रिफला का प्रयोग किया जाता है|
Comments
Post a Comment